युद्धविराम की कोशिशों के बीच जार्जिया में संघर्ष जारी (लीड-1)

मास्को/तबलिसी, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जार्जिया और रूस के बीच मध्यस्थता के प्रयासों के बावजूद सोमवार रात को संघर्ष जारी रहा। पश्चिमी मध्यस्थों ने सभी पक्षों से तुरंत युद्धविराम की अपील की है।

जार्जियाई आतंरिक मंत्रालय के अनुसार राजधानी तबलिसी में रात को दो धमाकों की आवाजें सुनी गई। रूसी लड़ाकू विमानों ने जार्जिया के दो सैनिक अड्डों पर भी बमबारी की लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई। 'इंटरफैक्स' समाचार एजेंसी के अनुसार तीन दिन के संघर्ष के बाद रूसी सेनाओं ने दक्षिण ओस्सेतिया की राजधानी तस्किनवाली पर कब्जा कर लिया है।

संघर्ष समाप्त करने के लिए पहली बार तबलिसी पहुंचे पश्चिमी मध्यस्थों ने दोनों पक्षों से तत्काल युद्ध विराम लागू करने के लिए कहा है। यूरोपीय संघ के अध्यक्ष फ्रांस के विदेश मंत्री बर्नार्ड कुचनर और यूरोप के सुरक्षा व सहयोग संगठन के अध्यक्ष फिनलैंड के विदेशमंत्री एलेक्जेंडर स्टब ने रविवार देर रात जार्जिया के राष्ट्रपति मिखाइल साकाश्विली से मुलाकात की। वे सोमवार को वार्ता के लिए मास्को जाएंगे।

दक्षिण ओस्सेतिया की राजधानी से जार्जियाई सेनाओं की वापसी की पुष्टि के बावजूद संघर्ष जारी रहने के समाचार हैं। रूसी बमवर्षक विमानों ने गोरी शहर और तबलिसी हवाई अड्डे पर बमबारी की है और एक जार्जियाई लड़ाकू जहाज को नष्ट कर दिया है। जार्जियाई सेना के भी तस्किनवाली पर गोलाबारी की है।

उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने सोमवार को बीजिंग में कहा कि उन्होंेने रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमिर पुतिन और राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव को बता दिया है कि यह हिंसा 'अस्वीकार्य' है। बुश ने कहा कि उनकी सरकार युद्धविराम और छह अगस्त से पहले की सैनिक स्थिति कायम करने के लिए प्रयास कर रही है।

बुश ने साक्षात्कार में कहा कि वे रूस द्वारा जरूरत से अधिक सैनिक शक्ति के प्रयोग के प्रति चिंतित हैं और दक्षिण ओस्सेतिया के बाहर बमबारी करने की निंदा करते हैं।

इस बीच रूसी विदेश मंत्री ने मास्को में कहा कि उन्होंने साकश्विली को रूसी नागरिकों के खिलाफ किए जा अपराधों के लिए दोषी ठहराया था, लेकिन उनके इस्तीफे की मांग नहीं की थी। वे केवल यह चाहते हैं कि जार्जियाई सेनाएं दक्षिणी ओस्सेतिया से लौट जाएं।

ताजा संघर्ष छिड़ने के बाद से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद चार बार बैठक कर चुकी है, लेकिन उसे इसे रोकने में कोई सफलता नहीं मिली है। महासचिव बान की मून ने रविवार को चेतावनी दी कि जार्जिया के प्रांत अब्खाजिया में भी संघर्ष फैल सकता है।

यूरोपीय संघ ने दक्षिण ओस्सेतिया में संघर्ष के शिकार हुए लोगों के लिए 10 लाख यूरो की आपात सहायता का प्रस्ताव किया है। यूरोपीय आयुक्त ने एक बयान में कहा कि इस सहायता का उद्देश्य दक्षिण ओस्सेतिया और जार्जिया में संघर्ष से प्रभावित हजारों नागरिकों की मानवीय जरूरतों को तत्काल पूरा करना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+