जार्जिया-रूस संघर्ष पर बुश का रूख कड़ा
बीजिंग, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने सोमवार को कहा कि जार्जिया की 'गैरजरूरी' हिंसा के मामले में उन्होंने उन्होंने नेताओं के सामने 'कड़ा रूख' अपनाया था।
बुश ने अमेरिकी टेलीविजन चैनल एनबीसी से कहा कि उन्होंेने रूसी प्रधानमंत्री व्लादिमिर पुतिन और राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव को बता दिया है कि यह हिंसा 'अस्वीकार्य' है।
बुश ने कहा कि उनकी सरकार युद्धविराम और छह अगस्त से पहले की सैनिक स्थिति कायम करने के लिए प्रयास कर रही है।
बुश ने साक्षात्कार में कहा कि वे रूस द्वारा जरूरत से अधिक सैनिक शक्ति के प्रयोग के प्रति चिंतित हैं और दक्षिण ओस्सेतिया के बाहर बमबारी करने की निंदा करते हैं। उन्होंने दक्षिण ओस्सेतिया मामले में अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता की आवश्यकता बताई।
बुश ने शनिवार को कहा था कि उनका देश अन्य यूरोपीय सहयोगियों के साथ समस्या के हल के लिए कार्य कर रहा है।
अमेरिका ने शुक्रवार को जार्जिया और दक्षिण ओस्सेतिया के बीच युद्धविराम में मदद के लिए एक दूत भेजने की भी घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications