बिहार के बौद्ध पर्यटन क्षेत्र में सड़क बनवाएगा जापानी बैंक

पटना, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के बौद्ध पर्यटन क्षेत्र में चार लेन वाली 481.20 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 'जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन' (जेबीआईसी) धन मुहैया कराने पर सहमत हो गया है।

सड़क निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव आर. के. सिंह ने सोमवार को कहा, "राज्य में बौद्ध धर्म से जुड़े पर्यटन क्षेत्रों में चार लेन वाली सड़क के निर्माण के लिए जेबीआईसी धन मुहैया कराएगा।"

उन्होंने कहा कि जेबीआईसी ने सरकार को भरोसा दिलाया है कि वह प्रस्तावित सड़कों के निर्माण के लिए 16 अरब रुपये मुहैया कराएगा। इस परियोजना के तहत मौजुदा बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-नालंदा-राजगीर-हिसुआ-गया-बोधगया सड़क का निर्माण नए सिरे से किया जाएगा।

बिहार स्थित बुद्ध के पवित्र स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत बहुत खराब है। इस वजह से विदेशी पर्यटक इस क्षेत्र में आने से कतराते हैं।

सिंह ने कहा, "बिहार सरकार इस वर्ष अक्टूबर तक प्रस्तावित सड़कों के लिए परियोजना की रुपरेखा सौंप देगी। रिपोर्ट पूरी तरह तैयार है। जेबीआईसी द्वारा इस परियोजना की पड़ताल किए जाने के बाद नवंबर में एक परामर्शदाता इस परियोजना का अध्ययन करेगा।"

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले वर्ष अप्रैल तक सड़क निर्माण से संबंधित प्रस्तावित परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने इस वर्ष फरवरी में इस परियोजना के लिए व्यवहार्यता रिपोर्ट जेबीआईसी को सौंपी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+