यूरोपीय संघ का दक्षिण ओस्सेतिया के लिए आपात सहायता का प्रस्ताव
ब्रसेल्स, 11 अगस्त (आईएएनएस)। यूरोपीय संघ ने रविवार को जार्जिया से अलगाव की मांग कर रहे प्रांत दक्षिण ओस्सेतिया में संघर्ष के शिकार हुए लोगों के लिए 10 लाख यूरो (15 लाख डालर) की आपात सहायता का प्रस्ताव किया है।
यूरोपीय आयुक्त ने इसकी घोषणा करते हुए एक बयान में कहा कि इस सहायता का उद्देश्य दक्षिण ओस्सेतिया और जार्जिया में संघर्ष से प्रभावित हजारों नागरिकों की मानवीय जरूरतों को तत्काल पूरा करने में सहायता करना है।
बयान में कहा गया है कि यह सहायता आपात चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल और सफाई, भोजन, कंबल, कपड़े और रहने की आपात व्यवस्था को पूरा करने में मदद करेगी।
यूरोपीय संघ के सहायता विभाग के विशेषज्ञ जो जार्जिया के ही एक अन्य अलगाववादी प्रांत अब्खाजिया में लंबे समय से हैं, संघर्षग्रस्त क्षेत्र में पहले से ही मौजूद हैं।
बयान में कहा गया है कि सहायता कार्यो के विशेषज्ञ जैसे ही जमीनी हकीकत का मूल्यांकन कर लेंगे यूरोपीय संघ और राहत कोष भेजने के लिए तैयार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications