बीजिंग ओलंपिक : पदक तालिका में भारत संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर
बीजिंग, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बीजिंग ओलंपिक के तीसरे दिन की समाप्ति के बाद निशानेबाजी में अभिनव बिंद्रा के स्वर्ण पदक की बदौलत भारत पदक तालिका में संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर बना हुआ है।
मेजबान चीन सबसे अधिक 9 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 14 पदक लेकर पहले स्थान पर है, जबकि दक्षिण कोरिया 4 स्वर्ण सहित कुल 8 पदकों के साथ दूसरे और अमेरिका तीन स्वर्ण पदकों सहित कुल 12 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इटली ने भी तीन स्वर्ण जीते हैं, लेकिन कुल पदकों के मामले में वह अमेरिका से पीछे है। इटली के आठ पदक हैं।
जापान, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और चेक गणराज्य ने दो-दो स्वर्ण जीते हैं। अजरबेजान, रोमानिया और थाईलैंड के साथ भारत एक स्वर्ण जीतकर संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर है। भारत ने सोमवार को निशानेबाजी की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में यह स्वर्ण जीता।
एक समय खेलों की दुनिया की महाशक्ति मानी जाने वाली रूस की टीम अब तक एक भी स्वर्ण नहीं जीत सकी है। उसने चार रजत और दो कांस्य जीते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications