देश का पहला कचरा शोधन संयंत्र चंडीगढ़ में

चंडीगढ़, 21 मई (आईएएनएस)। चंडीगढ़ के 30 करोड़ की लागत से निर्मित ठोस कचरा शोधन संयंत्र का आज उद्घाटन किया गया, लेकिन इस समारोह का शहर के मेयर और अनेक पार्षदों ने बहिष्कार किया।

शहर के नगर निगम और जयप्रकाश एसोसिएट्स द्वारा निर्मित यह शोधन संयंत्र देश में अपने किस्म का पहला संयंत्र है।

संयंत्र का उद्घाटन चंडीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारी एस.एफ. रॉड्रीग्स ने किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि चंडीगढ़ निवासियों को 'चंडीगढ़ सबसे पहले' के मंत्र को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक-निजी सहयोग से शहर के विकास के लिए ऐसी अन्य परियोजनाएं चाहिए।

उधर चंडीगढ़ के मेयर प्रदीप छाबड़ा, वरिष्ठ उपमेयर अंजु बेनीवाल और उपमेयर सहित 12 पार्षदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

वरिष्ठ पार्षद चंद्रमुखी शर्मा ने आईएएनएस को जानकारी दी, "हमने मेयर के कार्यालय के प्रति नौकरशाहों के रूखे रवैये को लेकर कार्यक्रम का बहिष्कार किया है। उद्घाटन समारोह के लिए मेयर से अधिकारियों ने विमर्श करना उचित नहीं समझा था।"

उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासनिक अधिकारी द्वारा उद्घाटन किए जाने पर कोई एतराज नहीं, लेकिन मेयर और जन प्रतिनिधियों के साथ नौकरशाही का रवैया खराब रहा है।

इस परियोजना के साथ ही शहर के तमाम कचरे को हटाने में मदद मिलेगी जिससे शहर की साफ-सफाई पहले से कहीं बेहतर हो सकेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+