जयपुर में बम धमाकों से देश हिला

मंगलवार को जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों ने देश को हिला दिया। इस घटना की एक स्वर में सारी दुनिया ने निंदा की है। घटना के बाद देश के सभी संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस घटना में कुल 63 लोगों की मौत हुई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना से जयपुर में दहशत व अफरा-तफरी का माहौल है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 63 मरे, 216 घायल
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों में अब तक 63 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य हिंदुओं व मुसलमानों के बीच तनाव उत्पन्न करना था। आगे पढ़ें...

माकपा ने कहा, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश
जयपुर में मंगलवार शाम हुए सात सिलसिलेवार विस्फोटों की घटना को मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने समाज में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश करार दिया है। आगे पढ़ें...

केंद्र पर राज्य सरकार ने हमला बोला
जयपुर में मंगलवार को हुए विस्फोटों में भले ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई हो लेकिन राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि यह महज संयोग नहीं कि पोकरण परमाणु परीक्षण की 10वीं वर्षगाठ के महज दो दिन बाद यह घटना घटी है। आगे पढ़ें...

अटल ने की शांति व संयम बनाए रखने की अपील
जयपुर में मंगलवार शाम को हुए सिलसिलेवार विस्फोट की घटना को पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अलट बिहारी वाजपेयी ने आतंकवादियों की हताशा करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह घटना आतंकवादियों की देश में अशांति फैलाने के षड़यंत्र का हिस्सा है। आगे पढ़ें...

पीड़ितों को पीएम राहत कोष से सहायता की घोषणा
जयपुर में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने प्रत्येक मृतक के करीबी संबंधी को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। आगे पढ़ें...

संप्रग सरकार बराबर की जिम्मेदार : राज्य सरकार

जयपुर में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के लिए राज्य सरकार ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन धमाकों के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार बराबर की जिम्मेदार है। आगे पढ़ें...

जयपुर विस्फोट : 23 लाशों को है परिजनों का इंतजार
जयपुर में मंगलवार की शाम को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद यहां के एक अस्पताल में खुले आसमान के नीचे पड़ीं 23 लावारिस लाशें अपने परिजनों का इंतजार कर रही हैं। आगे पढ़ें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+