जयपुर विस्फोट : केंद्र पर राज्य सरकार ने हमला बोला

जयपुर, 14 मई: जयपुर में मंगलवार को हुए विस्फोटों में भले ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 63 हो गई हो लेकिन राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि यह महज संयोग नहीं कि पोकरण परमाणु परीक्षण की 10वीं वर्षगाठ के महज दो दिन बाद यह घटना घटी है।

राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने आज आईएएनएस से कहा, "राजस्थान में हुए बम धमाकों के लिए केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार बराबर की जिम्मेदार है।"

कटारिया ने कहा, "केंद्र सरकार केवल जांच दलों को भेजकर जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकती।" उन्होंने कहा कि देश भर में कई आंतकवादी हमले हुए और राजस्थान सरकार इस मुद्दे पर संप्रग सरकार से चर्चा करना चाहती थी।

उन्होंने कहा कि विस्फोटों में मारे गए 63 लोगों में से 46 का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। विस्फोट के लिए आतंकवादी संगठन 'हरकत उल जेहादी इस्लामी' (हुजी) को जिम्मेदार बताए जाने के सवालों पर उन्होंने कहा, "आतंकवादियों ने योजनाबद्ध तरीके से विस्फोट को अंजाम दिया। इसके लिए उन्होंने आरडीएक्स और उच्च स्तरीय विस्फोटक जैसे एमोनियम नाइट्रेट का प्रयोग किया था।"

उन्होंने कहा कि वह फिलहाल यह नहंी कह सकते हैं कि इन हमलों के पीछे किस आतंकवादी संगठन का हाथ है। कटारिया ने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने कुछ जिंदा बमों को निष्क्रीय किया था।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अदालतों में हुए विस्फोटों में जिस तकनीक का प्रयोग किया गया था ठीक उसी तरह यहां भी आंतकवादियों ने प्रयोग किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+