जयपुर विस्फोट : संप्रग सरकार बराबर की जिम्मेदार : राज्य सरकार

जयपुर, 14 मई (आईएएनएस)। जयपुर में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के लिए राज्य सरकार ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन धमाकों के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार बराबर की जिम्मेदार है।

राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने आईएएनएस से कहा, "राजस्थान में हुए बम धमाकों के लिए केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार बराबर की जिम्मेदार है।"

कटारिया ने कहा, "केंद्र सरकार केवल जांच दलों को भेजकर दोषमुक्त नहीं हो सकती।" उन्होंने कहा कि देश भर में कई आंतकवादी हमले हुए और राजस्थान सरकार इस मुद्दे पर संप्रग सरकार से चर्चा करना चाहती थी।

उन्होंने कहा कि विस्फोटों में मारे गए 63 लोगों में से 46 का अंतिम संस्कार किया जा चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+