जयपुर विस्फोट : मुख्यमंत्री ने कहा, 63 मरे, 216 घायल

जयपुर, 14 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों में अब तक 63 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य हिंदुओं व मुसलमानों के बीच तनाव उत्पन्न करना था।

जयपुर, 14 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में मंगलवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों में अब तक 63 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य हिंदुओं व मुसलमानों के बीच तनाव उत्पन्न करना था।

घटना के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि दहशतगर्दो ने विस्फोट के लिए नौ नए साइकिलों का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा, "दहशतगर्दो ने भीड़भाड़ वाले इलाकों को अपना निशाना बनाया। वे अधिक से अधिक लोगों को अपना निशाना बनाना चाहते थे। दहशतगर्द हिंदू-मुस्लिमों के बीच तनाव पैदा करना चाहते थे।"

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि जयपुर में जिदगी पटरी पर लौट आएगी। अब यहां स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।" राज्य के संसदीय कार्य मंत्री आर. एस. राठौर ने कहा कि धमाकों में कुल 216 लोग घायल हुए थे। मृतकों में सात महिलाएं और आठ बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 17 शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि पाकिस्तान से लगे राज्य की एक हजार किलोमीटर लंबी सीमा के कारण आतंकवाद पर लगाम कसना चुनौती भरा काम है। उन्होंने कहा कि विस्फोटों के बारे में केंद्र की खुफिया एजेंसियों से कोई जानकारी नहीं मिली थी।

जयपुर के कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में त्वरित कार्य बल (आरएएफ) और राजस्थान सशस्त्र बल (आरएसी) के जवानों को तैनात किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+