जयपुर विस्फोट : 23 लाशों को है परिजनों का इंतजार
जयपुर, 14 मई (आईएएनएस)। जयपुर में मंगलवार की शाम को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद यहां के एक अस्पताल में खुले आसमान के नीचे पड़ीं 23 लावारिस लाशें अपने परिजनों का इंतजार कर रही हैं।
जयपुर, 14 मई (आईएएनएस)। जयपुर में मंगलवार की शाम को हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों के बाद यहां के एक अस्पताल में खुले आसमान के नीचे पड़ीं 23 लावारिस लाशें अपने परिजनों का इंतजार कर रही हैं।
ऐसा लग रहा है कि वे सो रही हैं लेकिन उनके फटे कपड़े, गहरे घाव और चेहरे पर खून के छींटे आतंक की दूसरी ही कहानी बयां कर रहे हैं।
दो महिलाओं और एक बच्चे सहित ये शव यहां सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंग के शवगृह के बाहर पड़े हैं। अस्पताल का शवगृह भर गया और कुछ शवों को जमीन पर रख दिया गया है।
विस्फोट में अब तक 61 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई हैं जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों को सवाई मानसिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आज सुबह 5.30 बजे तक 33 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया और बाकी वहीं खून में सने पड़े हुए हैं।
अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि अगले 72 घंटे तक अगर इन लावारिस शवों का कोई दावेदार नहीं आया तो इन्हें अंतिम संस्कार के लिए पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*

Click it and Unblock the Notifications