तेल की बढ़ती कीमतों से अमेरिकी शेयर बाजारों में नर्मी

न्यूयार्क, 6 मई (आईएएनएस)। कच्चे तेल की कीमतें 120 डालर प्रति बैरल के पार चले जाने के कारण सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में नर्मी का रुख रहा।

इससे पहले न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमैक्स) में जून के लिए कच्चे तेल का वायदा 120.36 डालर पहुंचने के बाद 119.97 डालर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

माइक्रोसाफ्ट द्वारा इंटरनेट कंपनी याहू के अधिग्रहण का प्रस्ताव वापस लेने के कारण याहू के शेयरों की कीमतों में 15 फीसदी की गिरावट आई और यह प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में गिरावट का प्रमुख कारण रहा।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार 'डाऊजोंस' औद्योगिक सूचकांक 88.66 अंक अथवा 0.68 फीसदी गिरकर 12,969.54 पर रहा। इस दौरान 'ब्राडर एंड पुअर' 500 सूचकांक 6.41 अंक अथवा 0.45 फीसदी गिरकर 1,407.49 पर और प्रौद्योगिकी क्षेत्र का सूचकांक 'नास्डाक' 12.87 अंक अथवा 0.52 अंक नीचे 2,464.12 पर रहा।

डालर की कीमतों में भी कमी आई और यह शुक्रवार के 64.82 यूरो सेंट से गिरकर 64.53 यूरो सेंट पर रहा। जापानी येन की तुलना में भी यह 105.35 येन से घटकर 104.83 येन हो गया।

इससे पहले अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के पूर्व प्रमुख एलन ग्रीनस्पान ने समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग के साथ एक भेंटवार्ता में कहा था कि अमेरिका में चल रही वर्तमान मंदी वर्ष के अंत तक खिंच सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+