National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है?
National Sports Day: राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है?
नई दिल्ली, 29 अगस्त: भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे पर देश महान ओलंपियन और अब तक के सबसे महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को उनकी 116वीं जयंती पर याद कर रहा है। मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था। ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार राष्ट्रीय खेल दिवस ऐसे मौके पर है, जब टोक्यो में संपन्न ओलंपिक खेलों में भारत ने सात पदक जीता है। भारतीय एथलीट मौजूदा पैरालिंपिक में भी पदक जीत रहे हैं।

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। 16 साल की उम्र में मेजर ध्यानचंद भारतीय आर्मी में शामिल हुए थे। साल 1922 में वह एक भारतीय जवान के तौर पर सेना में शामिल हुए थे। मेजर ध्यानचंद शुरुआत से ही एक खिलाड़ी थे। हॉकी खेलने के लिए उन्हें सूबेदार मेजर तिवारी से प्रेरणा मिली थी। ध्यानचंद ने उन्ही की देखरेख में हॉकी खेलना शुरू किया।
मेजर ध्यानचंद सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के महान हॉकी खिलाड़ी थे। मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जीत के साथ भारत को गोल्ड मेडल की हैट्रिक दिलाई थी।
मेजर ध्यानचंद सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विश्व के महान हॉकी खिलाड़ी थे। मेजर ध्यानचंद ने 1928 (एम्सटर्डम), 1932 (लॉस एंजिल्स) और 1936 (बर्लिन) के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जीत के साथ भारत को गोल्ड मेडल की हैट्रिक दिलाई थी। ध्यानचंद ने तीन ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। भारत ने 1932 में 37 मैच में 338 गोल किए थे, जिसमें से अकेले 133 गोल ध्यानचंद ने किए थे।
इसी दिन 29 अगस्त को खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं। इसके अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार भी दिए जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications