Vice Admiral Arti Sarin: तीनों सेनाओं में काम कर रचा इतिहास, अब मिली ये अहम जिम्मेदारी
who is Vice Admiral Arti Sarin: सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन को नौसेना चिकित्सा सेवा का महानिदेशक बनाया गया है।

सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन नए इतिहास रचती जा रही हैं। अब उन्होंने चिकित्सा सेवा (नौसेना) के महानिदेशक का पद संभाला है। खास बात ये है कि उन्होंने भारत की तीनों सेनाओं भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना में काम किया है। उन्होंने कोविड काल के दौरान दक्षिणी नौसेना कमान में महत्वपूर्ण सेवा दी थी।
आरती के परिवार के कई सदस्यों ने देश की सेवा की है। ऐसे में उनसे प्रेरणा लेते हुए उन्होंने 1985 में सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा में कमीशन प्राप्त किया। पहले तो उन्होंने थलसेना में काम किया। इसके बाद 1989 में नौसेना में सर्जिकल लेफ्टिनेंट के रूप में उनकी नियुक्ति हुई। तब से 2022 तक वो नौसेना में रहीं। इसके बाद उनको एयर मार्शल (चिकित्सा सेवा) के पद पर वायुसेना में तैनात किया गया। आपको बता दें कि सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर जरूरत के हिसाब से तीनों सेनाओं में किया जा सकता है।
पिता ने भी थी देश सेवा
आरती के पिता ने भी देश की सेवा की थी। उन्होंने 1942 से लेकर 1984 तक नौसेना में किया किया। वो द्वितीय विश्व युद्ध और 1971 की जंग में भी शामिल हुए। पिता की शान बढ़ाते हुए उनके बेटे (आरती के भाई) राजेश ने भी नौसेना ज्वाइन की। वो तीन पनडुब्बियों और एक फ्रिगेट के कमांडर रह चुके हैं। वहीं आरती ने एक सैनिक को अपना जीवन साथी चुना। उनके पति सुदीप नायूड लिवर सर्जन हैं, जो नौसेना में काम कर चुके हैं।
विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित
सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन ने काफी वक्त तक देश की सेवा की और बहुत से जवानों की जान बचाई। उनकी इसी सेवा के लिए 2021 में उन्हें राष्ट्रपति ने विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया था। इसके अलावा 2017 में उन्हें थल सेनाध्यक्ष प्रशस्ति पत्र, 2001 में नौसेनाध्यक्ष प्रशंसा पत्र और 2013 में जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ प्रशंसा पत्र मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications