NEET में 16वीं रैंक लाने वाला नोएडा का शुभम बंसल कौन है? कोरोना लॉकडाउन के वक्त लिया डॉक्टर बनने का फैसला

NEET UG 2023 AIR 16 Shubham Bansal: नोएडा के रहने वाले शुभम बंसल ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) में ऑल इंडिया रैंक (AIR) में 16वां स्थान हासिल किया है। शुभम बंसल नीट में शामिल होने वाले उत्तर प्रदेश के एकमात्र छात्र हैं।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने अपने एक बयान में कहा है कि टॉप-20 में उत्तर प्रदेश से मात्र एक ही छात्र है, वो हैं 18 वर्षीय शुभम बंसल। शुभम बंसल को नीट में 720 में से 715 नंबर मिले हैं।

NEET UG 2023 AIR 16 Shubham Bansal

इस बार उत्तर प्रदेश से नीट के लिए रजिस्टर 273,000 छात्रों में से 139,000 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा पास कर ली है।

नोएडा के सेक्टर 12 में रहने वाले शुभम बंसल ने सेक्टर 28 में विश्व भारती पब्लिक स्कूल में अपनी शिक्षा पूरी की है। शुभम बंसल ने 12वीं में सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) बोर्ड परीक्षा में 98.2% अंक हासिल किए थे।

शुभम बंसल ने कहा है कि जब वह 10वीं कक्षा में थे तो कोरोना वायरस महामारी फैली थी। उस दौरान लॉकडाउन में डॉक्टरों और अन्य फ्रंट-लाइन कार्यकर्ताओं को सर्विस देते देख, उन्होंने डॉक्टर बनने का फैसला किया।

18 वर्षीय शुभम बंसल ने कहा, ''हम लॉकडाउन में थे और मैंने उस वक्त 10वीं कक्षा में प्रवेश किया था। तभी मैंने देखा कि कैसे डॉक्टर दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। उनकी सेवा के लिए उनकी प्रशंसा की गई और उन्हें फ्रंट-लाइन योद्धा कहा गया और तभी मैंने फैसला किया कि मुझे भी मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करनी है।''

शुभम बंसल ने कहा कि 7 मई को परीक्षा में शामिल होने के बाद, उन्हें यकीन था कि वह 720 में से 715 अंक हासिल करेंगे। रिजल्ट आने के बाद उनका सपना सच हो गया।

बंसल ने कहा, "मैंने अपने अंकों की गणना की थी और 715 नंबर मिलने की मुझे पूरी उम्मीद थी। हालांकि, मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि मैं पूरे भारत में 16वां रैंक ला पाऊंगा और उत्तर प्रदेश में एक टॉपर बनूंगा।"

शुभम बंसल का उद्देश्य एम्स, दिल्ली में मेडिकल की पढ़ाई करना है। शुभम बंसल के पिता डॉ. आरके बंसल ने कहा कि परिवार नतीजे घोषित होने के बाद से शुभम के प्रदर्शन का जश्न मना रहा है।

मनोचिकित्सक आरके बंसल ने कहा, "हम अपने बेटे के लिए बेहद खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि जल्द ही वह एक कुशल डॉक्टर बनेगा, जो लोगों की जान बचाएगा।"

सेक्टर 28 स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल वीरा पांडेय ने कहा है कि शुभम ने स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा, "बंसल हमेशा एक उज्ज्वल छात्र था और उन्होंने यहां कक्षा 1 से पढ़ाई की। उनके सभी शिक्षकों को उन पर बहुत गर्व है और उनके भविष्य के करियर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+