'असली राजदूत आप ही हैं', भारत में विदेशी महिला का खोया पर्स तो गुजराती शख्स ने लौटाया वापस, अब वायरल हुआ VIDEO
विदेशी महिला का कहना है कि जब वह भारत में एक ट्रेन में यात्रा कर रही थी तो वह अपना पर्स ट्रेन में भूल गई थी। जिसके बाद एक शख्स ने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज करके पर्स के बारे में बताया।

संयुक्त राज्य अमेरिका की रहने वाली एक महिला का कुछ दिनों पहले ट्रेन में उनका पर्स खो गया था। महिला ने अपना बटुआ वापस पाने की सारी उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन अब महिला का पर्स उनको वापस मिल गया है। महिला ने खुद पर्स देने वाले शख्स को धन्यवाद कहा है, जिसको उन्होंने एक वीडियो में फिल्माया था, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमेरिकी महिला ने वीडियो में खुलासा किया कि कैसे एक आदमी उसकी खोई हुई पर्स को वापस देने के आगे आया।
शख्स ने मैसेज किया, 'आपका पर्स मिल गया है...'
इंस्टाग्राम यूजर stephandpete_ ने अपनी आईडी पर शेयर किए वीडियो में ये सारा वाक्या दिखाया है। वीडियो में महिला ने कहा कि जब वह भारत में एक ट्रेन में यात्रा कर रही थी तो वह अपना पैसे वाला पर्स ट्रेन में भूल गई और स्टेशन पर उतर गई। जल्द ही उसे अपने इंस्टाग्राम पर चिराग नाम के एक शख्स का मैसेज आया, जिसने उसे बताया कि उसका र्स मिल गया है और वह उसे वापस कर देगा।
महिला ने शख्स को पैसों का दिया ऑफर
जब महिला ने चिराग से पूछा तो चिराग ने बताया कि वह गुजरात के भुज में एक दुकान चलाता है। वीडियो में दिखता है कि महिला चिराग से अपना पर्स लेने भुज में उसके दुकान पर जाती है और पर्स वापस लेने के बाद महिला चिराग को धन्यवाद कहती है। इसके साथ ही विदेशी महिला चिराग को पैसे की पेशकश भी करती है। हालांकि चिराग पैसे लेने से इनकार कर देता है। महिला के बार-बार कहने पर भी चिराग पैसे लेने के लिए तैयार नहीं होता है। बदले में चिराग महिला को अपनी चीजों को सुरक्षित रखने की सलाह देता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ये वीडियो
महिला द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "मुझे खुशी है कि आपको अपना पर्स वापस मिल गया। चिराग जैसे लोगों पर गर्व है! उम्मीद है कि भारत में आपकी यात्रा अच्छी रहे। ढेर सारा प्यार।"
एक अन्य ने कमेंट कर लिखा, ''चिराग जैसे लोग भारतीय पर्यटन के असली राजदूत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके नाम से उन्हें खोजा और सही अंग्रेजी जाने बिना भी उन्होंने उस संदेश के साथ उनका पर्स लौटाने में उनकी मदद की।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, "शायद इसके साथ भारत के बारे में गलत धारणाएं बदल जाएंगी। चिराग के रवैये और मदद करने की मानसिकता की सराहना करनी चाहिए। आशा है कि आप लोग भारत में यात्रा का आनंद लेंगे" वहीं एक अन्य यूजर ने, "पॉजिटिविटी का ये इतना प्यारा वीडियो है। यही भारत की सुंदरता है।"












Click it and Unblock the Notifications