पिता करते हैं खेती लेकिन बेटे ने UPPCS में हासिल की 10वीं रैंक, जानिए कौन हैं कासगंज के माधव उपाध्याय?
UP PCS Result 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2023 का रिजल्ट घोषित किया, जिसके बाद कासगंज निवासी हरिओम उपाध्याय के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

मोबाइल फोन बंद होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हरिओम उपाध्याय जैसे ही फोन पर किसी आवाज सुन रहे हैं तो उनकी आंखों से आंसू छलक जा रहे हैं और होठों पर मुस्कान बिखर जा रही है, जिसके बाद वो बड़े ही प्यार से जवाब देते हैं 'धन्यवाद'।
लेकिन इन आंसुओं में दर्द नहीं बल्कि अपने लाल के लिए बहुत सारा प्रेम और गर्व है जो खुशी बनकर छलक रहा है। दरअसल हरिओम के बेटे माधव उपाध्याय ने यूपी पीसीएस परीक्षा में दसवां स्थान हासिल किया है। जिसके बाद उनके घर पर उत्सव का माहौल है, रिश्तेदार, पड़ोसी उन्हें बधाई देते थक नहीं रहे हैं।
पिता को था भरोसा बेटा जरूर करेगा नाम रौशन
आपको बता दें कि हरिओम उपाध्याय को पूरा भरोसा था कि एक दिन उनका लाडला बड़ा कमाल करेगा और इसी वजह से उन्होंने 20 बीघा जमीन पर खुद खेतीबाड़ी की लेकिन माधव को पढ़ाई करने से नहीं रोका और ना ही उसके सपने में बाधा बने बल्कि उसे हमेशा प्रोत्साहित करते रहे।
आपको बता दें कि शुरू से ही काफी मेधावी रहे माधव उपाध्याय का जन्म 30 दिसंबर 1998 को हुआ था और इन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा एटा के नवोदय विद्यालय से ली है। उन्होंने विज्ञान में स्नातक किया है और उसके बाद वो प्रतियोगी एग्जाम में जुट गए।
चौथा प्रयास में मिली जबरदस्त सफलता
वो इस वक्त प्रयागराज में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। खास बात ये है कि उन्होंने हिंदी माध्यम से पीसीएस की परीक्षा पास की है, ये उनका चौथा प्रयास था, जिसमें उन्होंने 10वां स्थान हासिल किया है। अपनी सफलता का सारा श्रेय माधव ने अपने मां-पिता और शिक्षकों को दिया और कहा कि 'ईश्वर की कृपा और मां-पिता-शिक्षकों के आशीष से आज मैं यहां तक पहुंच पाया हूं।'
गरीब किसान के बेटे ने रच दिया इतिहास
आपको बता दें कि माधव चार भाई-बहन (दो भाई-दो बहन) हैं, वो अपने घर में सबसे छोटे हैं। उनके बड़े भाई का नाम मोहित उपाध्याय हैं, जिनकी सिढ़पुरा में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान हैं। उनकी दो बहनें खुशबू और सुगंधी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। माधव अपनी मां आशा के काफी करीबी हैं तो वहीं घर के सबके लाडले भी हैं।
'ईमादारी से प्रयास कीजिए, सफलता जरूर मिलेगी'
उन्होंने कहा कि 'सच्चे मन और ईमादारी से किसी गया प्रयास कभी भी खाली नहीं जाता है। मैं परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र और छात्राओं से बस यही कहूंगा कि पहले आप अपना गोल तय करें और उसके लिए रात-दिन एक कर लें, सुबह-शाम बस अपने लक्ष्य के बारे में सोचिए। नाकामयाबी से बिल्कुल भी ना घबराएं बल्कि दोहरी ऊर्जा से मेहनत करते हैं। आपको सफलता हर हालत में मिलकर रहेगी।'
गोरखपुर के सिद्धार्थ गुप्ता ने किया टॉप
मालूम हो कि यूपी लोकसेवा आयोग ने UPPSC PCS Result 2023 का रिजल्ट 23 जनवरी 2024 को घोषित किया। आप रिज्ल्ट uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। इस बार गोरखपुर के सिद्धार्थ गुप्ता (रोल नंबर 071937) ने टॉप किया है। टॉप टेन में निम्नलिखित नाम शामिल हैं।
- 071937 सिद्धार्थ गुप्ता यूआर/जनरल प्रोवी
- 035212 प्रेम शंकर पांडे यूआर/जनरल भूतपूर्व सैनिक
- 198675 सात्विक श्रीवास्तव यूआर/जनरल
- 174876 शिव प्रताप यूआर/ओबीसी प्रोवी
- 027349 मनोज कुमार भारती यूआर/एससी प्रोवी
- 040091 पवन पटेल यूआर/ओबीसी प्रोवी
- 559016 शुभी गुप्ता यूआर/जनरल फेम-अप
- 201930 निधि शुक्ला यूआर/ईडब्ल्यूएस महिला-यूपी
- 211706 हेमन्त यूआर/जनरल
- 341708 माधव उपाध्याय
Download











Click it and Unblock the Notifications