UPPCS 2022: कौन है यूपीपीसीएस टॉपर Namrata Singh? 7 घंटे पढ़ाई कर कुछ यूं पाया मुकाम
Namrata Singh UPPCS Topper: बुलंदशहर जिले के अनूपशहर की रहने वाली नम्रता सिंह ने पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस टॉप किया है। प्रतिदिन 7 घंटे तक पढ़ाई कर नम्रता ने यह मुकाम हासिल किया है।

Namrata Singh Topper UPPCS 2022: लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश ने 7 अप्रैल की देर शाम को यूपीपीसीएस 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बुलंदशहर की नम्रता सिंह ने भी टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है और अपने पहले ही प्रयास में प्रदेश के अंदर तीसरा स्थान हासिल किया है। यूपी पीएससी टॉपर बनते ही नम्रता सिंह के घर पर बधाई देने पहुंचने वालों का तांता लग गया। तीसरी रैंक हासिल करने वाली नम्रता सिंह की सक्सेस स्टोरी काफी प्रेरित करने वाली है। आइए जानते हैं नम्रता सिंह के बारे में...
Recommended Video
कौन है Namrata Singh?
नम्रता सिंह, मूलरूप से बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र के सतोही गांव की रहने वाली हैं और वर्तमान में अनूपशहर थाना क्षेत्र के नेहरूगंज कालोनी में रहती हैं। नम्रता सिंह के पिता डॉ. सुरेश सिंह ग्राम्य विकास विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पद पर इटावा जिले में पोस्टेड है। वहीं, मां चंद्रावती प्रोफेसर है और अनूपशहर के दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रसान विज्ञान की विभागाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। नम्रता सिंह अपने तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है।
12 में किया डिस्टिक टॉप
नम्रता बताती है कि 10वीं और 12वीं की पढ़ाई अनूपशहर से की थी। 12वीं में CBSE बोर्ड से डिस्टिक टॉप किया था। इसके बाद एनआईटी दिल्ली से 2019 में बीटेक किया। बीटेक करने के साथ साथ सिविल की तैयारी भी कर रही थी। नम्रता ने बताया कि 2021 में वह यूपीएससी में इंटरव्यू तक पहुंची थी। बताया कि उनका सपना IAS बनने का है। यह उनका पहला पड़ाव है। बता दें, नम्रता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
प्रतिदिन 7 घंटे की पढ़ाई
नम्रता सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए पढ़ाई के लिए वो प्रतिदिन 7 से 8 घंटे निकालती थी और सिविल सर्विस की तैयारी की। पढ़ाई के साथ-साथ नम्रता खेल के लिए भी समय निकालती थी। नम्रता की मानें तो उन्हें हैंडबॉल और बैडमिंटन खेलना उनका शौक है। हैंडवाल में नेशनल स्कूल खेली हैं। इस दौरान नम्रता ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि असफलताओं से कभी निराश नहीं होना चाहिए। यदि मन लगाकर पढ़ाई करें तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं है।
परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से बना ली थी दूरी
नम्रता सिंह की मानें तो उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पूरी तरह दूरी बना ली थी। इस दौरान नम्रता बताती है कि UPSSC और IAS की तैयारी करने के लिए प्रेरणा मुझे समाज से मिली। समाज में जितनी भी परेशानियां हो रही है उन्हें देखकर मिली। मैं अपने समाज और जनता के लिए कुछ करना चाहती थी, इसलिए ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद तैयारी शुरु की।












Click it and Unblock the Notifications