UPPCS Result 2022: मिलिए प्रयागराज की प्राजकता त्रिपाठी से, UPPSC में 8वीं रैक हासिल कर बनी डिप्टी कलेक्टर
Prajakta Tripathi UPPCS Success Story: प्रयागराज की रहने वाली प्राजकता त्रिपाठी यूपी पीएससी की परीक्षा पास करके डिप्टी कलेक्टर बन गई है। प्राजक्ता ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई और उन्हें 8वीं रैक मिली है।

Prajakta Tripathi UPPCS Success Story: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार 07 अप्रैल को यूपीपीसीएस 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। पीसीएस 2022 में प्रयागराज की प्राजकता त्रिपाठी ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। प्राजकता के यूपी पीएससी में 8वीं रैंक आने पर बधाई देने वालों का घर पर तांता लग गया है। आइए जानते हैं प्राजकता त्रिपाठी के बारे में...
प्राजकता त्रिपाठी, मूलत उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली है। लेकिन, पिछले काफी समय से प्रयागराज के शांतिपुरम में रह रही है। प्राजकता के पिता सुरेश चंद्र त्रिपाठी सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद से रिटायर हो चुके हैं। वहीं,मां उर्मिला त्रिपाठी गृहणी हैं। बता दें, प्राजकता शुरू से ही मेधावी छात्र रहीं हैं और वर्तमान में UPSC-2016 में सेलेक्ट होकर इंटेलिजेंस ब्यूरो दिल्ली में पोस्टेड हैं।
वहीं, अब अपने दूसरे प्रयास में प्राजाक्ता त्रिपाठी यूपीएससी पीसीएस-2022 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर बन गई है। बता दें कि प्राजकता ने पीसीएस-2022 में समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना था। मीडिया से बातचीत में प्राजक्ता त्रिपाठी ने बताया कि नौकरी करते हुए समय निकालकर वो पढ़ाई करती थी।
प्राजक्ता ने बताया कि मैंने UPSC-PCS की तैयारी के लिए कोचिंग नहीं की। बल्कि, सेल्फ स्टडी के बलबूते यह सफलता पायी है। इस दौरान उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई-बहन को दिया। प्राजक्ता ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा यानी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई गोल्डेन जुबली स्कूल से हुई। बीएससी की पढ़ाई सीएमपी डिग्री कॉलेज से की।
प्राजक्ता, इलाहाबाद विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं। दरअसल, प्राजक्ता ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग से पीजी की पढ़ाई की थी। इसके बाद समाजशास्त्र विषय लेकर पीसीएस की तैयारी शुरू की। साल 2016 और अब फिर 2022 में सफलता प्राप्त की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राजक्ता त्रिपाठी के पिता सुरेश चंद्र त्रिपाठी केंद्रीय विद्यालय अरुणाचल प्रदेश से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वहीं, भाई आशीष त्रिपाठी बैंक मैनेजर हैं। बड़ी बहन प्रतिभा द्विवेदी गंगा ऋषिकुलम शांतिपुरम फाफामऊ में प्रधानाचार्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications