SDM Nikita Mandloi: पिता की मौत के बाद मां ने गहने गिरवी रखकर पढ़ाया, पहले प्रयास में बनीं अफसर

Nikita Mandloi Success Story: निकिता मंडलोई वर्तमान में मध्‍य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर उपखड अधिकारी पद पर तैनात है।

Nikita Mandloi SDM kirnapur: जिंदगी में सब कुछ अच्‍छा चल रहा था। घर का कोना-कोना खुशियों से सरोबार था। परंतु साल 2012 में मानो हमारी 'दुनिया' ही लुट गई। 5 सदस्‍यों वाले छोटे से परिवार में हर कोई गमजदा था। तब हार्ट अटैक की वजह से पापा हमें छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चले गए थे।

स्‍कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले दो बेटों और एक बेटी की परवरिश की जिम्‍मेदारी मां राधा मंडलोई के कंधों पर आ गई। तब मैं तो 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी और मां भी कोई ज्‍यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी, मगर उन्‍हें शिक्षा की ताकत का अंदाजा था।

Nikita Mandloi Rank 23 MPPSC 2018

शायद यही वजह है कि मां ने आर्थिक तंगी के बावजूद स्‍कूल-कॉलेज की ओर हमारे बढ़ते कदम कभी नहीं रोके। नतीजा तीनों भाई-बहन सरकारी नौकरी में हैं। मेरी कॉलेज की फीस चुकाने की बारी आई तो मां ने ज्‍वैलर के पास अपने गहने गिरवी रख दिए थ। हालांकि वो बाद में पैसे लौटाकर वापस भी छुड़वा लिए थे।

यह कहानी मध्‍य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर उपखड अधिकारी निकिता मंडलोई के परिवार की है, जो उन्‍होंने वन इंडिया हिंदी के साथ बातचीत में शेयर की है।

एसडीएम निकिता मंडलोई कहती हैं कि पिता प्राथमिक स्‍कूल में टीचर थे। 2012 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। तब दो बड़े भाई कॉलेज की पढ़ाई कर रहे थे और निकिता 12वीं कक्षा में पढ़ रही थी।

Nikita Mandloi Rank 23 MPPSC 2018

मां राधा मंडलोई ने तीनों बच्‍चों की आगे की पढ़ाई पूरी करवाई। आर्थिक तंगी के बावजूद घर चलाया। निकिता की कॉलेज की फीस जमा करवाने के लिए मां के पास पैसे नहीं थे तो उन्‍होंने अपने गहने गिरवी रख दिए।

मध्‍य प्रदेश के खरगोन जिलामुख्‍यालय से 30 किलोमीटर दूर गांव सुखपुरी की रहने वाली निकिता ने कॉलेज की पढ़ाई करते ही मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी और साल 2018 में परीक्षा दी। पहले ही प्रयास में 21 साल की उम्र में 23वीं रैंक पाकर एसडीएम बन गई।

निकिता के दोनों बड़े भाई भी सरकारी नौकरी में है। एक भाई को पिता की जगह नियुक्ति मिली जबकि दूसरे भाई ने प्रतियोगी परीक्षा पास करके मध्‍य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन में मैनेजर की पोस्‍ट हासिल की। डिप्‍टी कलेक्‍टर निकिता मंडलोई अभी अविववाहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+