Success Story: कौन हैं ये 3 सगे भाई-बहन, जो एक साथ लगे सरकारी नौकरी, पिता ने कर्ज लेकर पढ़ाया
Haryana Brother Sister Success Story: हरियाणा के तीन भाई-बहनों ने कमाल कर दिखाया है। तीनों एक साथ एक ही परीक्षा में सरकारी नौकरी लगे हैं।
हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद के गांव राखी शाहपुर निवासी तीन भाई-बहनों की यह सक्सेस स्टोरी कामयाबी का ट्रिपल डोज है। इसमें मेहनत के दम पर गरीबी को मात देना और बेटा-बेटी को खूब पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाना है।

यह भी पढ़ें- Success Story: 50 बार फेल होकर सफल हुआ राजेश गुर्जर, फिर इस ट्रिक से एक साथ पाई 4 सरकारी नौकरी
खास बात यह है कि हरियाणा के इन तीन भाई बहनों को पढ़ाने के लिए किसान पिता को लाखों का कर्ज तक लेना पड़ा है। इस पूरा गांव इनकी कामयाबी की मिसाल देता नहीं थक रहा।
वनइंडिया हिंदी से बातचीत में रामनिवास शास्त्री ने बताया कि उनकी दो बेटियां रिंपी व प्रिया रानी और एक बेटा जतिन एक साथ ग्रुप डी में सरकारी नौकरी लगे हैं। तीनों बच्चों की अभी पढ़ाई भी पूरी नहीं हुई कि वे सक्सेस भी हो गए।

यह भी पढ़ें- Success Story: रात ढाई बजे उठ चाय बनाकर देती थी सास, फिर बहू ने 2 राज्यों में पाई 4 सरकारी नौकरी
तीनों भाई बहन पढ़ रहे
रामनिवास बताते हैं कि बड़ी बेटी रिंपी (23) अभी रणवीर विश्वविद्यलाय जींद से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही है। बेटा जतिन (21) बीए कर चुका है जबकि सबसे छोटी बेटी प्रिया रानी (19) अभी कॉलेज में सेकंड ईयर में है।
हरियाणा सरकार में ग्रुप डी की नौकरी के लिए करीब पांच माह पहले परीक्षा हुई थी, जिसमें तीन भाई-बहनों ने भी हिस्सा लिया था। अब 8 मार्च की रात को साढ़े 12 बजे रिजल्ट आया तो इन तीनों का भी चयन हो गया।

यह भी पढ़ें- Success Story: छोटे से गांव का सिद्धांत राठौड़ बना आर्मी अफसर, 9 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार
तीनों ने ज्वाइन की नौकरी
रामनिवास कहते हैं कि तीनों बच्चों ने हिसार में ही सरकारी नौकरी ज्वाइन कर ली है। अभी कॉमन कैडर में कार्यरत हैं। जल्द ही इन्हें विभाग आवंटित किया जाएगा। पूरे हरियाणा में ये तीनों भाई-बहन का चर्चा का विषय बने हुए हैं।
तीनों भाई बहन नेशनल प्लेयर भी
रामनिवास व उनकी पत्नी सुनीता खेतीबाड़ी और पशुपालन से बच्चों की परवरिश की है। बेटी रिम्पी को जींद, बेटे जतीन को लालवीर एकेडमी हिसार और प्रिया रानी को नारनौंद पढ़ने भेजा। तीनों भाई-बहन कबड्डी के नेशनल भी खिलाड़ी हैं। रिंपी बेहतरी कैचर है जबकि जतीन व प्रिया रेडर हैं।

पिता ने लिया दस लाख का कर्ज
रामनिवास ने बताया कि बच्चों को दूसरे शहर-कस्बों में पढ़ाने के लिए बहन समेत अन्य रिश्तेदारों से करीब 10 लाख से ज्यादा का कर्ज लिया है। सबसे छोटी बेटी प्रिया रानी का मिल्ट्री पुलिस में भी नंबर आ चुका है, मगर वह बड़े भाई-बहन के साथ ग्रुप डी की सर्विस ही ज्वाइन करेगी।
यह भी पढ़ें- Success Story: मजदूर के बेटे ने क्रैक कर डाली RPSC, सरकारी नौकरी पाने में बनाई हैट्रिक

सक्सेस मंत्रा
जतिन ने बताया कि तीनों भाई एक ही कमरे में बैठकर एक साथ पढ़ाई किया करते थे। कहीं से कोचिंग नहीं ली। हम तीनों का मानना है कि मेहनत का कोई तोड़ नहीं। मेहनत और खुद पर भरोसा ही हमारी सफलता का मूलमंत्र है।
यह भी पढ़ें- Success Story: 25 बार फेल होकर पाई सरकारी नौकरी, दिन में वेटर, रात को गार्ड बन ATM में पढ़ाई












Click it and Unblock the Notifications