Success Story: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे पूरन प्रकाश ने क्रैक की UPSC, 4 बार प्री भी पास नहीं कर पाए
Puran Prakash Success Story Barmer Rajasthan: संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2023 की एक सक्सेस स्टोरी भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे राजस्थान के बाड़मेर से भी निकली है।
बाड़मेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल के बेटे पूरन प्रकाश ने यूपीएससी क्रैक कर डाली है। वो भी पांचवें प्रयास में। चार बार में तो सिविल सेवा परीक्षा में प्री भी पास नहीं कर पाए थे।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता गोपाराम मेघवाल बाड़मेर के सिवाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। मंगलवार को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद से ही मेघवाल के परिवार में खुशी का माहौल है।
पूरन प्रकाश ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में अखिल भारतीय स्तर पर 885वीं रैंक हासिल की है। परिजन चाहते थे कि उनका बेटा पढ़-लिखकर इंजीनियर बने, मगर वह सिविल सेवक बनना चाहता था।
मीडिया से बातचीत में पूरन प्रकाश ने बताया कि उन्होंने शुरुआती पढ़ाई बाड़मेर के पचपदरा से की। जोधपुर से बीटेक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। बीते पांच साल से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। प्रारम्भिक परीक्षा में चार बार फेल हुए। अब फाइनली चयन हो ही हो गया।
उल्लेखनीय है कि UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम जारी किया, जिसमें कुल 1,016 उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। ओडिशा के राउरकेला के अनिमेष प्रधान को दूसरी और तेलंगाना की अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली है।












Click it and Unblock the Notifications