World Record: 200 किलो महलनुमा केक बनाकर विश्व रिकॉर्ड, पुणे की केक आर्टिस्ट प्राची धबल का एक और कमाल
Cake Icing Structure: पुणे की बेटी केक आर्टिस्ट प्राची धबल ने 200 किलो का वीगन रॉयल आइसिंग केक बनाकर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

महाराष्ट्र के पुणे की रहने वालीं केक आर्टिस्ट ने 200 किलो का रॉयल आइसिंग स्ट्रक्चर बनाकर नया कीर्तिमान रचा है। भारत के महलों की तर्ज पर बनाए गए इस सफेद रंग के आइसिंग स्ट्रक्चर केक को जिसने देखा वो हैरान रह गया। इसे लंदन स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने इस तरह के सबसे बड़े केक के रूप में प्रमाणित किया है।
पुणे की बेटी का कमाल
पुणे की 37 वर्षीय केक आर्टिस्ट प्राची धबल देब की ओर से तैयार किए गए इस शानदार 200 किलो के वीगन रॉयल आइसिंग केक को लंदन स्थित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। 10 फीट और 1 इंच की लंबाई और 4 फीट और 7 इंच की ऊंचाई के साथ, इस केक की चौड़ाई 3 फीट और 8 इंच है।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल
रिकॉर्ड की घोषणा करते हुए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने अपने बयान में कहा, "उन्होंने शाही दिखने वाले, लग्जरी केक बनाने की कला में महारत हासिल कर ली है, जो दिखने में शानदार और स्वाद में लाजवाब हैं। विजेता प्राची धबल देब ने इस उपलब्धि पर कहा कि वह आने वाले समय में वह इससे भी बड़ी और अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगी।
अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा
बता दें कि यह प्राची का सबसे बड़ा वेगन रॉयल आइसिंग हैंडपाइप स्ट्रक्चर बनाने का तीसरा विश्व रिकॉर्ड है, जो भारतीय वास्तुकला की तर्ज पर बना केक का महल है। उन्होंने 2022 से अपना ही एक रिकॉर्ड तोड़ा है। अपनी उपलब्धि पर प्राची ने कहा कि "मैं हमारे सुंदर वास्तुकला को समर्पित कुछ बनाना चाहता थी। हमारे पास चारों ओर इतनी सुंदरता है। मैंने बहुत सारे भारतीय वास्तुकला-आधारित केक बनाए हैं, जो आकार में इतने बड़े नहीं थे। इसलिए मेरी हमेशा एक महल बनाने की इच्छा थी।
प्राची धबल देब को मिल रही सराहना
प्राची धबल देब को इस नए रिकॉर्ड के लिए सोशल मीडिया से लेकर हर जगह सराहना मिल रही है। प्राची की इस मेहनत ने एक बार फिर समाज और देश के मान को बढ़ाया है। क्योंकि समाज में जब बेटियां इस तरह के मुकाम को हासिल करती है तो यह पूरे समाज के लिए गर्व की बात होती है।












Click it and Unblock the Notifications