छोटी उम्र में पास की IAS परीक्षा, ऐसे सिविल सर्वेंट बना रिक्शा चलाने वाले का बेटा
Youngest IAS officer: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करना अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है क्योंकि सिविल सेवा के इच्छुक उम्मीदवार अपना अधिकांश समय परीक्षा के लिए अध्ययन करने में बिताते हैं। खासतौर पर पहली कोशिश में आईएएस परीक्षा पास करना केवल असाधारण उम्मीदवारों द्वारा किया जाने वाला काम है।
इन्हीं असाधारण युवाओं में से एक नाम है अंसार शेख का, जो सबसे युवा आईएएस अधिकारियों में से एक हैं। महज 21 साल की उम्र में उन्होंने सबसे कठिन परीक्षा को पास कर दिखाया। महाराष्ट्र के जालना के रहने वाले अंसार के लिए ये सब इतना आसान कभी नहीं था।

अंसार शेख के पिता रिक्शा चालक थे। उनकी तीन शादियां थीं, जिनमें से अंसार दूसरी पत्नी के बेटे हैं। अकसर सिविल सर्विसेज परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के परिजन उन्हें सपोर्ट करते हैं। भाई-बहन भी साथ देते हैं। लेकिन अंसार की कहानी इसके बिल्कुल उलट थी। उनके पिता शराबी थे और भाई बहन कभी-भी घर में पढ़ाई-लिखाई वाला माहौल नहीं बनने देते थे।
बावजूद इसके पढ़ाई लिखाई में हमेशा से तेज रहे अंसार ने 12वीं कक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। और स्नातक में 73 प्रतिशत अंकों से अपने परिवार का नाम रोशन किया। उन्होंने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।
इसके बाद वे यूपीएससी के अपने जुनून को हासिल करने में लग गए। एक साल तक कोचिंग लेने के बहाद तीन सालों तक उन्होंने कड़ी मेहत की और अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी में सफलता हासिल कर ली। अंसार शेख 21 साल की उम्र में 361वीं रैंक हासिल कर देश के सबसे युवा आईएएस बने। सिविल सर्विसेज की तैयारी के दौरान उन्होंने तीन साल तक हर दिन करीब 12 घंटे काम भी किया












Click it and Unblock the Notifications