NEET UG Result: ऑटो चालक पिता की मौत के बाद बेटी बनेगी डॉक्‍टर, मां ने पेंशन के पैसे से पढ़ाया

प्रेरणा सिंह कोटा के महावीर नगर की रहने वाली है। इसने नीट यूजी परीक्षा परिणाम 2023 में 686वीं रैंक हासिल की है।

साल 2018 में ऑटो चालक पिता बृजराज सिंह की कैंसर से मौत हो गई। तब बेटी नेहा दसवीं में पढ़ रहे थे। पिता चाहते थे कि बेटी डॉक्‍टर बने। बेटी ने वो सपना अब 2023 में पूरा कर दिखाया है।

बेटी प्रेरणा ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (NEET UG 2023 Result) के परिणाम में 686वीं रैंक हासिल की है। सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट मिलना तय है।

NEET UG Result 2023 prerna singh

प्रेरणा की सक्‍सेस स्‍टोरी में उनकी कड़ी के साथ-साथ मां माया कंवर के कभी हार नहीं मानने वाले हौसलों ने बड़ी भूमिका निभाई। माया ने आर्थिक तंगी के बावजूद बेटी की पढ़ाई पूरी करवाई और घर भी चलाया।

प्रेरणा कोचिंग नगरी कोटा के महावीर नगर की रहने वाली है। मीडिया से बातचीत में प्रेरणा कहती है कि पिता की मौत के बाद सब कुछ बदल गया था। मां की पेंशन के भरोसे दिन बिताए। चटनी-रोटी तक भी खाई।

प्रेरणा के घर में उनके पिता कमाई का एकमात्र जरिया थे। उनकी सारी जमा पूंजी इलाज में खर्च हो गई थी। कोरोना में तो आर्थिक स्थिति अधिक खराब रही। रिश्‍तेदारों ने मदद की। मां को 500 रुपए प्रतिमाह मां पेंशन भी मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+