Navteshwar Singh & Debashree: नवतेश्वर सिंह ने पिता व देबाश्री ने पति को खोया, अब दोनों बने लेफ्टिनेंट
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में पासिंग आउट परेड आयोजित की गई, जिसमें तीन माह की उम्र में पिता को खोने वाले नवतेश्वर सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।
Navteshwar Singh and Debashree Indian army: चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में पासिंग आउट परेड 2023 का आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय सेना को अफसरों का नया बैच मिला है। नए अफसरों का उत्साह देखते ही बना। (वीडियो नीचे)
Lt. Debashree and Navteshwar Singh: ओटीए पासिंग आउट परेड में नवतेश्वर सिंह लेफ्टिनेंट बनकर देश की रक्षा करने को तैयार हैं। लेफ्टिनेंट नवतेश्वर सिंह ने महज तीन माह की उम्र में अपने पिता को खो दिया था। वे चाहते थे उनका बेटा आर्मी अफसर बने। आज बेटे ने वो मुकाम हासिल कर लिया, मगर पिता इस दुनिया में नहीं हैं।

पासिंग आउट परेड के मौके पर समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में लेफ्टिनेंट नवतेश्वर सिंह कहा कि आर्मी ज्वाइन करने का हर किसी का सपना होता है। इसके लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। आज बहुत उत्साहित और खुश हूं। सेना में आने का सपना देख रहे हर किसी के लिए यह सिर्फ पहला कदम है, जिसे आपको उठाने की जरूरत है और थोड़ी प्रेरणा आवश्यक है।
लेफ्टिनेंट देबाश्री उन 'वीर नारियों' में से एक, जो जनवरी 2022 में अरुणाचल प्रदेश के टेंगा में अपने पति मेजर सुब्रतो आदिकारी की मृत्यु के बाद भारतीय सेना में शामिल हुईं है। मीडिया से बातचीत में लेफ्टिनेंट देबाश्री कहती हैं कि "मेरे लिए सेना में शामिल होने की मुख्य प्रेरणा यह है कि मेरे पति भारतीय सेना पर बहुत गर्व करते थे। वे हमेशा चाहते थे कि यदि अवसर मिले तो मैं आर्मी ज्वाइन करके देश की रक्षा करूं। उनके सपने को आज पूरा कर दिखाया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में साल 2020 में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह भी अप्रेल में लेफ्टिनेंट बनी थीं। उन्होंने कहा था कि पति की शहादत के बाद मैंने भारतीय सेना में शामिल होने का फैसला किया और इसकी तैयारी शुरू कर दी था। आज मेरी ट्रेनिंग पूरी हो गई है और मैं लेफ्टिनेंट बन गई हूं।
#WATCH | Chennai, Tamil Nadu: The passing out parade was conducted at the Officers Training Academy (OTA) in Chennai.
— ANI (@ANI) September 9, 2023
Lt. Debashree, One of the 'Veer Naris' who joined the Indian Army after her husband Major Subroto Adikari died in Jan 2022 in Tenga of Arunachal Pradesh, passed… pic.twitter.com/BljHriaOV2












Click it and Unblock the Notifications