अभिनेत्री ने IAS बनने के लिए छोड़ दी फिल्मी दुनिया, कड़ी मेहनत के बाद पास की UPSC परीक्षा

आपने फिल्मों में अभिनेता या अभिनेत्रियों को सिविल सेवा पास करते हुए खूब देखा होगा। हाल ही में 12th फेल अपनी कहानी को लेकर खूब चर्चित हुई थी। कुछ साल पहले राजकुमार राव की शादी में जरूर आना ने भी काफी कामयाबी बटोरी थी। फिर सूर्यवंशम की बात ही क्या की जाए ये फिल्म तो सैक्स मैक्स पर बार-बार चलने के लिए इतना मशहूर है कि इस हजारों मीम तक बन चुके हैं।

खैर ये तो हुईं फिल्मी बातें... लेकिन, क्या आपने असल जिंदगी में किसी एक्टर या एक्ट्रेस को सिविल सेवा की परीक्षा पास कर अधिकारी बनते देखा है। हमें पता है आपका जवाब 'ना' ही होगा... लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने रुपहले पर्दे पर अपनी कामयाब पहचान बनाने के बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की।

hs-keerthana-who-cracupsc-exam

हम बात कर रहे हैं, 90 के दशक की मशहूर कलाकार एच एस कीर्थाना की, जो सिविल सेवा परीक्षा पास करने से पहले कन्नड़ अभिनेत्री थीं। फिल्मी दुनिया में एंट्री लेने के बाद ज्यादातर लोग चाहते हैं कि वे अपना सितारा बुलंद करें। मगर कीर्थाना ने फिल्मी दुनिया में सफलता के बाद IAS तक का सफर तय किया।

हालांकि उनकी ये राह फिल्मी कहानी की तरह इतनी आसान भी नहीं थी। कीर्थाना ने अभिनय की दुनिया में नाम बनाने के बाद यूपीएससी की तैयारी में अपना पूरा समय लगा दिया और अपने इस सपने को सच भी कर दिखाया। एच एस कीर्थाना अब कर्नाटक में IAS अधिकारी हैं।

एस एस कीर्थाना ने कई हिट फिल्मों और टीवी सीरियल्स में बतौर बाल कलाकार काम किया और फिर अचानक ही उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया और यूपीएससी की तैयारी में पूरा समय लगा दिया। जैसा कि हमने ऊपर ही कहा था कि कीर्थाना को ये कामयाबी इतनी आसानी से नहीं मिली।

कीर्थाना यूपीएससी के अपने पहले पांच प्रयासों में असफल रही और इस कठिन परीक्षा को पास नहीं कर सकी। हालांकि, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ डटी रहीं। दोगुनी मेहनत से तैयारी करती रहीं। आखिरकार साल 2013 में अभिनेत्री को कामयाबी मिल सकी।

अपने छठे प्रयास में, कीर्थाना ने AIR 167 के साथ यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की और कर्नाटक के मांड्या जिले में सहायक आयुक्त का पद प्राप्त किया। इससे पहले वह दो साल तक केएएस अधिकारी के तौर पर काम कर चुकी थीं।

कीर्थाना के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने हब्बा, ओ मल्लिगे, उपेंद्र, ए, डोरे, मुदिना आलिया, लेडि कमिश्नर, गंगा-यमुना और सर्कल इंस्पेक्टर, जननी, पुतानी और चिगुरु जैसे चर्चित शोज में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+