एग्जाम के लिए हो रही थी देरी तो फूट-फूटकर रोने लगी बच्ची, पुलिसवाले ने हीरो बनकर ऐसे की मदद

कोलकाता के पुलिस अधिकारी सोविक चक्रवर्ती इन दिनों खूब चर्चा में है। अधिकारी ने एक रोती हुई अकेली बच्ची को समय पर एग्जाम सेंटर पहुंचाने में उसकी मदद की। कोलकाता पुलिस का इस संबंध में एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है।

Kolkata police

अकसर पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के हाथ-पांव फूलने लगते हैं। कई बार अपराधियों की वजह से पुलिस का खौफ आम लोगों में भी फैल जाता है। लेकिन पुलिस कई बार ऐसे काम भी करती है, जिससे लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते। ऐसा ही कुछ कोलकाता में भी हुआ। जहां इन दिनों पुलिस अधिकारी खूब चर्चा में हैं। जहां देखों वहां इनकी तारीफ ही हो रही है औऱ हो भी कैसे ना.. इस अधिकारी ने एक छोटी बच्ची की मदद जो की है। अधिकारी ने मदद ढूंढ रही रोती हुई बच्ची को एग्जामिनेशन सेंटर पहुंचाने में उसकी मदद की है। कोलकाता पुलिस के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर डला ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बच्ची की मदद के लिए आए सोविक

बच्ची की मदद के लिए आए सोविक

पोस्ट में कहा गया है कि सोविक चक्रवर्ती ओसी हावड़ा ब्रिज ट्रैफिक गार्ड, राजा कटरा के पास स्ट्रैंड रोड पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें स्कूल यूनिफॉर्म में एक बच्ची दिखाई दी, जो रो रही थी। बच्ची रोते-रोते लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी। पोस्ट के अनुसार, लड़की को माध्यमिक कक्षा या फिर 10वीं की बोर्ड परीक्षा देनी थी और उसका एग्जाम सेंटर श्यामबाजार में आदर्श शिक्षा निकेतन में था।

चर्चा में पुलिस का पोस्ट

पोस्ट में जानकारी दी गई कि एनएस रोड पर रहने वाली लड़की अकेली थी, क्योंकि हाल ही में उसके दादा का निधन हो गया और उसका परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। बच्ची अकेली थी और पहले ही परीक्षा के लिए काफी लेट भी हो चुकी थी। ऐसे में मदद की तलाश में वो दर-दर भटक रही थी।

ट्रैफिक कंट्रोल रूम को दी सूचना

ट्रैफिक कंट्रोल रूम को दी सूचना

जब पुलिस अधिकारी सोविक चक्रवर्ती की नजर उस बच्ची पर पड़ी, तो उन्होंने उसे अपने आधिकारिक वाहन में बैठाया और ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद एक ग्रीन कॉरिडोर बनवाया और जैसे ही वो एग्जाम सेंटर के लिए बढ़े, उन्होंने बच्ची को बिल्कुल भी परेशान ना होने के लिए कहा। इसके बाद सुबह 11:30 बजे वो सेंटर में पहुंचने में कामयाब भी हो गए। पोस्ट में कहा गया कि पुलिसकर्मी ने बच्ची को सेंटर पर छोड़ने के बाद गुड लक भी कहा।

लोगों ने की पुलिसमैन की तारीफ

लोगों ने की पुलिसमैन की तारीफ

कोलकाता पुलिस ने पुलिस अधिकारी और छात्रा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जो लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। इस पोस्ट पर 77,000 से भी ज्यादा लाइक्स आए हैं। लोग पुलिस अधिकारी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यूजर्स इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए पुलिस अधिकारी पर गर्व महसूस कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि सोविक चक्रवर्ती पर बहुत गर्व है। लड़की की मदद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

सोशल मीडिया यूजर्स ने बोली ये बात

सोशल मीडिया यूजर्स ने बोली ये बात

एक ने कहा कि संकट के समय मुझे भी पर्सनली कोलकाता पुलिस से जबरदस्त मदद और मार्गदर्शन मिला है। पीएस ने मेरी मदद करने की हर संभव कोशिश की। मेरा आभार। एक ने कहा कि ये व्यक्ति जेम है। बहुत ही ज्यादा मददगार हैं। उन्होंने साइंस सिटी में मेरी मदद की थी, जब उनकी तैनाती वहां थी। हमें असल में ऐसे इंस्पेक्टर्स की बहुत जरूरत है।

Recommended Video

    अम्बेडकरनगर: इस दिव्यांग की चारों तरफ हो रही चर्चा, जानकर हो जाएंगे हैरान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+