AJMER में हैं ये 185 लोगों का ये संयुक्त परिवार, एक दिन में बनती हैं 65 किलो आटे की रोटियां, 50 किलो सब्जी
राजस्थान का 'बागड़ी माली परिवार'इन दिनों खूब चर्चा में हैं। अजमेर के गांव के इस परिवार की खास बात ये है कि ये 185 सदस्यों का संयुक्त परिवार है।हाल ही में एक्ट्रेस सारा अली और विक्की इस परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे

वर्तमान समय में जहां कई संयुक्त परिवार ऐसे हैं जिनके सदस्य एक साथ रहकर भी अजनबी बनते जा रहे हैं, एकाकी परिवार छोटी-छोटी बातों पर टूट रहे हैं वहीं राजस्थान का एक संयुक्त परिवार है, जिसमें एक दो नहीं बल्कि छह पीढ़ियां एक साथ रह रही है। राजस्थान के अजमेर का ये 185 सदस्यों का संयुक्त परिवार आज के परिवेश में परिवार की एकता की बेहतरीन मिसाल है। आइए जानते हैं एक ही घर में रह रहे इस 185 सदस्यों के परिवार के बारे में।

अजमेर के रामसर गांव का है ये संयुक्त परिवार
राजस्थान का ये संयुक्त परिवार अजमेर जिले के रामसर गांव में हैं। इस परिवार को 'बागड़ी माली परिवार' के नाम से जाना जाता है। इस परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और एकता का उदाहरण उनके गांव ही नहीं दूर-दूर के गांवों तक दी जाती है।परिवार के मुखिया सुल्तान माली थे जिनके छह बेटे मोहनलाल, भंवरलाल व रामचन्द्र, छगनलाल, छोटूलाल, बिरदीचंद है। अब पिता और उनके दो बेटों भंवरालाल और रामचंद्र की मृत्यु हो चुकी है। इस परिवार में छह भाईयों की कुल छह पीढ़ी साथ रहती है जिसमें 65 पुरुष, 60 महिलाएं व 60 बच्चे हैं।
सारा अली और विक्की कौशल परिवार से मिलकर हो गए गदगद
हाल ही में ये परिवार उस समय चर्चा में आया जब अजमेर में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान यहां शूटिंग के लिए पहुंचे थे। जब वो इस परिवार से मिलने के लिए उनके घर गए और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और अपनापन देखकर गदगद हो गए। सारा अली खान ने कहा ऐसा संयुक्त परिवार आज भी हमारे देश में है ये आश्चर्य में डालने वाली बात तो है साथ ही ये हमारे लिए गर्व की बात है।
छह पीढ़ी रहती हैं एक ही छत के नीचे
छह पीढ़ी वाले इस परिवार के बुजुर्ग बिरदीचंद ने बताया कि उनके पिता सुल्तान ने हमेशा परिवार को एकजुट रहने की सीख दी। हमारे पिता ने ही ये रास्ता दिखाया जिस पर चलते हुए आज हमारे परिवार की छह पीढ़ी एक साथ एक छत के नीचे रह रही है। उन्होंने कहा कुछ मन-मुटाव अगर होता भी है तो हम सब बड़े मिल बैठकर सुलझा लेते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों के बीच प्यार है, सभी सदस्यों को रिश्ता निभाना आता है।
कैसे चलता है इतने बड़े परिवार का खर्च
परिवार के मुखिया ने बाताया कि पिता जब जिंदा थे तब उनका बड़ा भाई एक सेठ के यहां नौकरी करता था, तब उनके परिवार के पास केवल चार बीघा जमीन थी और अब 600 बीघा जमीन है हमने अपनी मेहनत से बनाई है। परिवार के पास जो कुल 600 बीघा जमीन है जिस पर खेती और सब्जी उगाकर ये परिवार अपने परिवार का खर्च चलाता है। कई सदस्य प्राइवेट नौकरी करते हैं तो बाकी सदस्य खेती, पशुपालन, बिल्डिंग मटीयरल की दुकान समेत अन्य बिजनेस और अन्य काम से कमाई करते हैं। इस परिवार पर एक महीने करीब 12 लाख रुपए महीने में राशन पर खर्च होते हैं।
एक साथ जलते हैं 13 चूल्हें
185 लोगों के लिए खाना घर की महिलाएं साथ मिलकर बनाती हैं, सुबह पांच बजे ही घर के चौके में एक साथ 13 चूल्हें जल जाते हैं जिस पर घर की महिलाएं और बेटियां मिलकर पूरे परिवार के लिए खाना बनाती है।
एक समय में बनती है 40 किलो आटे की रोटी और 25 किलो सब्जी
इस परिवार में सुबह 25 किलो सब्जी और 40 किलो आटे की रोटियां पकती हैं। वहीं रात में 25 किलो सब्जी और लगभग 25 किलो आटे की रोटी बनती है। इतने बड़े घर का काम आराम से हो जाए इसलिए घर की महिलाओं ने आपस में सारे काम बांट रखे हैं, इसलिए महिलाओं के बीच काम को लेकर कभी झगड़ा नहीं होता।
पूरे परिवार के लिए बुजुर्ग महिलाएं ही बनाती हैं आज भी खाना
घर के बच्चे बूढ़े और जवान सब साथ मिलकर खाना खाते हैं। पूरा परिवार एक दूसरे के दुख सुख में खड़े रहते हैं। घर की मुखिया मगनी देवी ने बताया कि घर के सदस्यों के खाना घर की बुजुर्ग महिलाएं करती हैं और घर की बेटियां और बहुएं खेती बाड़ी और घर में पली गाय भैसों का काम करती हैं।
घर में पली हैं 100 गाय
घर की अजीविका चलाने और एक्ट्रा कमाई के लिए पशुपालन भी ये परिवार कर रहा है। इस परिवार ने 100 गाय पाल रखी है जिनकी देखभाल परिवार की महिलाएं, बच्चे और पुरुष करते हैं। गाय जो दूध देती हैं उससे घर वालों की जरूरत से जो अधिक बचता है उसे बाजार में बेच दिया जाता है।
घर की बहू बन चुकी है गांव की सरपंच
2016 मे इस परिवार की एक बहू जब सरपंच बनी तो उसने गांव में खूब विकास करवाया, गांव को बिजली, सड़क की सुविधा मुहैया करवाई जिससे गांव के लोग सुरक्षित हो गए। वहीं आज भी जब विधानसभा चुनाव हो या ग्राम पंचायत का चुनाव हो इस परिवार में राजनीति पार्टियां वोट मांगने के लिए बराबर संपर्क करती रहती हैं क्योंकि एक ही घर में कई वोटर हैं।
सारा अली खान ने इस संयुक्त परिवार के साथ बिताए लम्हों का शेयर किया है ये वीडियो












Click it and Unblock the Notifications