Kanwardeep Kaur: सरकारी स्कूल में पढ़कर बनीं IPS, मासूम के गुनहगार को 2 घंटे में पकड़कर दिलवाई फांसी
पंजाब कैडर की आईपीएस कंवरदीप कौर को Excellence of Investigation Award 2023 के लिए चुना गया है। IPS Kanwardeep Kaur ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा दिलवाई।
IPS Kanwardeep Kaur Biography in Hindi: नाबालिग से रेप के आरोपी को दो घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचाया और 11 माह में उसे फांसी की सजा भी दिलवा दी। पुलिस इन्वेस्टिगेशन की यह कहानी मिसाल है। आईपीएस कंवरदीप कौर ने इस जांच को अंजाम तक पहुंचाया।

पंजाब कैडर की आईपीएस कंवरदीप कौर वर्तमान में चंडीगढ़ की एसएसपी हैं। ये वो शख्स हैं, जिन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़कर यूपीएससी क्रैक करने से लेकर एक्सीलेंस अवार्ड तक का सफर तय किया है।
गृह मंत्रालय के मेडल फॉर एक्सीलेंस ऑफ इन्वेस्टिगेशन अवार्ड 2023 के लिए पंजाब पुलिस की काबिल आईपीएस कवरदीप कौर का भी चयन किया है। इस मौके पर जानिए आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर की पूरी जीवनी।
सबसे पहले नाबालिग से रेप केस की कहानी खुद आईपीएस कंवरदीप कौर की जुबानी...
'मार्च 2021 की बात है। मैं पंजाब के कपूरथला में एसएसपी थी। मुझे सात साल की बच्ची से रेप की खबर मिली। आरोपी युवक बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। रेप के बाद लकड़ी से उसके प्राइवेट पार्ट को छलनी कर दिया था...।'
'बच्ची को गंभीर रूप से घायलावस्था में अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मैं बच्ची से मिलने अस्पताल गई थी। बच्ची का यूट्रस हटाना पड़ा था। उसकी हालत देखकर मेरी रूह कांप उठी थी। मैं भी किसी की बेटी हूं। मैंने तुरंत पुलिस की एक विशेष टीम बनाई...। '
'कपूरथला पुलिस की उस विशेष टीम ने महज दो घंटे में ही आरोपी मुकेश को अरेस्ट कर लिया था। पूरी टीम ने सक्रिय होकर वारदात के सबूत बारीकी से जुटाए। अगले ही दिन फॉरेंसिक लैब में जांच भी करवा ली और 12 दिन में पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया। 11 माह तक चली अदालती कार्रवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को फांसी की सजा सुनाई।'
उल्लेखनीय है कि देशभर के 140 पुलिसकर्मियों को एक्सीलेंस ऑफ इन्वेस्टिगेशन अवार्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। इनमें से सबसे ज्यादा 15 लोग सीबीआई से हैं। इनके अलावा एनआईए से 12, यूपी से 10, केरल-राजस्थान से 9-9, तमिलनाडु से 8, मध्य प्रदेश से 7 और गुजरात से 6 लोग हैं। इनमें 22 महिलाएं भी हैं। इन्हें 15 अगस्त 2023 को सम्मानित किया जाएगा।
आईपीएस कंवरदीप कौर का जीवन परिचय
- माहोली में 25 अगस्त को जन्मी कंवरदीप कौर ने शुरुआती शिक्षा सरकारी स्कूल से पूरी की।
- कंवरदीप ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। यूपीएससी में 681वीं रैंक हासिल की।
- 2013 बैच की पंजाब कैडर की आईपीएस कंवरदीप कौर मलेरकोटला व कपूरथला की भी एसएसपी रह चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Sanjay Kumar Sain: वो IPS जिसने दिल्ली दंगों की जांच को अंजाम तक पहुंचाया, अब मिलेगा एक्सीलेंस अवार्ड












Click it and Unblock the Notifications