Sanjay Kumar Sain: वो IPS जिसने दिल्‍ली दंगों की जांच को अंजाम तक पहुंचाया, अब मिलेगा एक्‍सीलेंस अवार्ड

Excellence Award 2023: देश में 140 पुलिसकर्मियों को एक्‍सीलेंस ऑफ इंवेस्टिगेशन अवार्ड से नवाजा जाएगा। इन्‍हीं में से एक हैं। दिल्‍ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक डीसीपी संजय सैन, जिन्‍होंने दिल्‍ली दंगों की जांच की।

IPS Sanjay Kumar Sain DCP Delhi Police: देश में बेहतरीन अनुसंधान करने वाले 140 पुलिस अधिकारियों को मेडल फॉर एक्‍सीलेंस ऑफ इन्‍वेस्टिगेशन अवार्ड-2023 से नवाजा जाएगा। राजस्‍थान के रहने वाले आईपीएस संजय सैन भी पुरस्कृत होंगे।

Excellence Award 2023

वन इंडिया हिंदी से बातचीत में वर्ष 2011 के आईपीएस संजय सैन ने बताया कि उनके साथ ही दिल्‍ली पुलिस के दो निरीक्षक प्रमोद जोशी, तनवीर अशरफ व एक एसआई गजराज को भी यह अवार्ड मिलेगा।

आईपीएस सैन कहते हैं कि एक्‍सीलेंस ऑफ इंवेस्टिगेशन अवार्ड की घोषणा अभी की गई है, मगर हमें पुरस्‍कार दिल्‍ली के स्‍थापना दिवस 16 फरवरी 2024 को मिलेंगे। इस सूची में दिल्‍ली पुलिस के वे इकलौते आईपीएस हैं।

आईपीएस संजय सैन वर्तमान में दिल्‍ली सेंट्रल डिस्ट्रिक डीसीपी पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से राजस्‍थान के शाहपुरा के रहने वाले हैं। आईपीएस सैन की मानें तो साल 2020 में हुए दिल्‍ली दंगों की जांच करना उनकी सर्विस लाइफ में कभी नहीं भूल सकने वाले अनुभवों में से एक है।

संजय सैन दिल्‍ली पुलिस के काबिल पुलिस अफसरों में से एक हैं। एक्‍सीलेंस ऑफ इंवेस्टिगेशन अवार्ड से पहले इन्‍हें राष्‍ट्रपति वीरता पदक, स्‍टेट गोल्‍ड मैडल, फिक्‍की स्‍मार्ट पदक व सीपी कमेंडेशन डिस्‍क से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

आईपीएस संजय सैन ने बताया कि दिल्‍ली देश में सबसे ज्‍यादा आबादी वाले शहरों में से एक है। यहां विभिन्‍न समुदायों में तनाव की स्थिति बनते देर नहीं लगती। दिल्‍ली को दंगों से बचाने के लिए संवेदनशील इलाकों में अरेंजमेंट सैल बनाया गया है, जिसमें सभी समुदायों के लोगों को शामिल किया है।

उल्‍लेखनीय है कि देशभर के 140 पुलिसकर्मियों का चयन मेडल फॉर एक्‍सीलेंस ऑफ इंवेस्टिगेशन अवार्ड 2023 के लिए गया है। यह पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाले सबसे ज्‍यादा 15 लोग सीबीआई से हैं। एनआईए के 12, यूपी के 10, केरल और राजस्‍थान के 9-9, तमिलनाडु के 8, मध्‍य प्रदेश के 7 और गुजरात को 6 लोग शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+