इजराइली तकनीक से खेती कर लाखों रुपए कमा रहा यह किसान, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS का भी जीता दिल

Rajasthan Farmer Success Story: दिल की सुनी और दिमाग लगाया। लीक से हटकर खेती चुनी। नतीजा यह रहा कि जमीन-जल दोनों बचे और कमाई भी छप्‍परफाड़ हुई। हम बात कर रहे राजस्‍थान के प्रगतिशील किसान राम नारायण चौधरी की।

दरअसल, राम नारायण चौधरी का राजस्‍थान की राजधानी जयपुर से करीब किलोमीटर दूर कालवाड़ तहसील के गांव बसेड़ी में पॉली हाउस है, जिसमें ये इजराइल की तकनीक पर आधारित खेती करते हैं।

israel kheti technology

राम नारायण चौधरी की हाइटेक खेती ने उत्‍तर प्रदेश व राजस्‍थान कैडर के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसरों तक का दिल जीत लिया। भौकाल वेब सीरीज वाले रियल लाइफ हीरो नवनीत सिकेरा व कुख्‍यात गैंगस्‍टर आनंदपाल सिंह के एनकाउंटर की कमान संभालने वाले आईपीएस दिनेश एमएन ने भी राम नारायण चौधरी के पॉली हाउस का भ्रमण किया है।

वनइंडिया हिंदी से बातचीत में राम नारायण चौधरी ने बताया कि पहले वे जौ, गेहूं व प्‍याज परम्‍परागत खेती करते थे, जिसमें जमीन भी अधिक लगती और पानी भी। जबकि मुनाफा कम होता है। साल 2013 में राजस्‍थान सरकार में हरजीराम बुरड़क कृषि मंत्री थे तो वे प्रदेश के कई किसानों को इजराइल लेकर गए थे।

राम नारायण चौधरी समेत राजस्‍थान के अन्‍य किसानों ने इजराइल से हाईटेक सीखी और अपने खेत में एक बीघा में पॉली हाउस लगा लिया। पिछले 11 साल से उसमें सब्जियां उगा रहे हैं। टमाटर, खीरा व शिमला मिर्च उगाते थे। सालाना 20 लाख रुपए तक कमा रहे हैं। मजदूरी व खाद आदि का खर्च निकालकर 10 से 14 लाख रुपए बचा रहे हैं।

israel kheti technology

राम नारायण चौधरी कहते हैं कि उनके परिवार के लोगों ने 28 पॉली हाउस बना रखे हैं। आस-पास के चार-पांच किलोमीटर के दायरे में तो यह आंकड़ा 400 तक पहुंच रहा है। इसी वजह से गांव बसेड़ा को मिनी इजराइल भी बोला जाता है। क्षेत्र में भूजल स्‍तर लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में पॉली हाउस के पास ही सबने तालाब बना रखे हैं, जिनमें बरसाती पानी ए‍कत्रित कर लेते हैं। उसी से सालभर बूंद-बूंद सिंचाइ करते हैं।

इधर, आईपीएस दिनेश एमएन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि 'मैं और मेरे आईपीएस मित्र नवनीत सिकेरा जयपुर के बसेड़ी गांव के पॉली हाउस का भ्रमण किया। किसान राम नारायण और खेमा राम द्वारा शुरू की गई इज़राइल खेती बहुत कम पानी का उपयोग करके प्रति एकड़ 10-14 लाख से अधिक की उपज दे रही है। ऐसे नायकों को साधुवाद जिनके जुनून ने गांव को बदल दिया है और ऐसी सफलताएं देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदल सकती हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+