HS Keerthana: बाल अभिनेत्री बन गई आईएएस अफसर, 5 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार

IAS HS Keerthana Motivational Story: अक्‍सर कोई करियर चुन लेने के बाद ज्‍यादातर लोग उसी में पूरी जिंदगी में खपा देते हैं, मगर इस मामले में एचएस कीर्तना की कहानी थोड़ी जुदा है। इन्‍होंने अभिनय की दुनिया से सिविल सेवा तक का सफर तय किया है।

दरअसल, एच एस कीर्तना कन्‍नड़ फिल्‍म इंडस्‍ट्री की जानी मानी बाल कलाकार रही हैं। बतौर चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट विभिन्न धारावाहिक कर्पूरदा गोम्बे, गंगा-यमुना, मुदीना आलिया, उपेन्द्र, ए, कनूर हेग्गादती, सर्कल इंस्पेक्टर, ओ मल्लिगे, लेडी कमिश्नर, हब्बा, डोरे, सिम्हाद्रि और जननी, चिगुरु और पुतानी एजेंट में शानदार अभिनय किया।

HS Keerthana IAS Officer

एच एस कीर्तना चार से 15 साल की उम्र तक बाल अभिनेत्री के रूप में कर्नाटक के लोगों का खूब मनोरंजन किया। सबको लगता था कि कीर्तना कन्‍नड़ फिल्‍म इंडस्‍ट्री में ही अपना करियर बनाएगी, मगर इनके दिल में आईएएस अफसर बनने का ऐसा जज्‍बा जगा कि पांच बार फेल होने के बावजूद हार नहीं मानी और छठे प्रयास में आईएएस बन गई।

कीर्तना ने स्‍टारडम छोड़ा और अफसर बनने की कोशिशों में जुट गई। पहले तो साल 2011 में कर्नाटक प्रशासनिक सेवा की अफसर बनी। साल 2013 में यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। पांच बार फेल हुईं। इसके बावजूद न हिम्‍मत हारी और ना ही मेहनत करना छोड़ा। छठे प्रयास में साल 2019 में 167वीं रैंक पाकर आईएएस अफसर बन गईं।

कर्नाटक कैडर में बतौर साल 2020 बैच की आईएएस अफसर कीर्तना एचएस को कर्नाटक के मांड्या जिले के सहायक आयुक्त के रूप में अपनी पहली पोस्टिंग मिली। वर्तमान में सहायक आयुक्त, मांड्या, कर्नाटक के पद पर तैनात हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+