Delhi Police Humanity की अद्भुत मिसाल बनी ! ब्लास्ट पीड़ित परिवार को 1.76 लाख रुपये की मदद

इंसानियत की मिसाल कायम करते हुए दिल्ली में सदर बाजार पुलिस ने ब्लास्ट पीड़ित के परिवार की मदद की। पुलिस ने दिल्ली पुलिस और स्थानीय लोगों के अंशदान से 1.76 लाख की राशि जुटा कर पीड़ित परिवार को दिया।

Delhi Police Humanity

Delhi Police Humanity की अद्भुत मिसाल बनकर सामने आई है। पुलिस की पहल पर ब्लास्ट पीड़ित परिवार को 1.76 लाख रुपये की मदद मुहैया कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक मानवता की मिसाल कायम करते हुए दिल्ली के सदर बाजार थाने के अधिकारी और स्थानीय व्यवसायी गुलाब सिंह के परिवार के सदस्यों की मदद के लिए आगे आए।

रिपोर्ट के मुताबिक दुकान में विस्फोट गुलाब सिंह के लिए घातक साबित हुआ। उन्हें जान गंवानी पड़ी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद, दिल्ली पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच के आदेश दिए। दिल्ली पुलिस की जांच के मुताबिक पाया गया कि पटाखों के कारण विस्फोट हुआ। धमाकों की आशंका के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा उपाय के अभाव के आरोप में दुकान मालिक मोहम्मद फैज को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शुरुआत में, आरोपी यह अफवाह फैलाने के बाद भाग गया कि धमाका वाटर बूस्टर विस्फोट का कारण हुआ। पुलिस की एक टीम ने उसके ठिकानों पर छापा मारा और उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह कुछ साल पहले त्योहार के मौसम में पटाखों का कारोबार भी करता था। हादसे के दिन वह होली के त्योहार के सामानों के भंडारण के लिए अपने गोदाम में झाडू लगा रहा था,।

पुलिस ने बताया, दुकान के मालिक ने वहां काम करने वालों को पटाखों वाले बैग की जानकारी नहीं दी थी। विस्फोटक प्रकृति के कारण कोई भी इसे निपटाने के लिए तैयार नहीं था। हालांकि, जब गुलाब सिंह पटाखों का बैग लेकर जा रहे थे तो सीढ़ियों पर अचानक विस्फोट हो गया।

दिल्ली पुलिस ने लापरवाही के आरोप में सदर बाजार थाना क्षेत्र में भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धारा 285, 337, 394 (ii) और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5, 9 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह भी कहा कि उन्होंने आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज स्कैन कर गोदाम में विस्फोट होने से ठीक पहले आरोपी को मृतक को 'प्लास्टिक कट्टा' देते हुए पाया। पुलिस ने कहा, उसी प्लास्टिक के कट्टे में इमारत की सीढ़ी पर विस्फोट हुआ, जहां पहली मंजिल पर आरोपी का गोदाम है।

ये भी पढ़ें- Five SC Judges की नियुक्ति का रास्ता साफ, Supreme Court कॉलेजियम की सिफारिशों को केंद्र से मंजूरी

Recommended Video

    कौन हैं IAS Roshan Jacob, जो Lakhimpur में घायलों को देखकर रो पड़ीं | वनइंडिया हिंदी | *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+