Video: बेंगलुरू ऑटो ड्राइवर ने जुनून से पाई मंजिल, Youtuber बनकर सिखा रहा इन्वेंसमेंट के गुर
बेंगलुरू का बीकॉम पास ऑटो ड्राइवर बना फेमस Youtuber,अपने चैनल के जरिए लोगों को सिखा रहा कि कि कहां और कब करें इन्वेंसमेंट?

Bengaluru auto driver motivational storie: कहते हैं संघर्ष जितना कठिन होगा 'मंजिल' उतनी ही शानदान होगी। हालांकि अधिकांश लोग संघर्ष से घबरा कर कोशिश ही नहीं करते लेकिन जो सच्चे मन और जुनून के साथ अपनी मंजिल पाने के लिए संघर्ष करते हैं उन्हें कामयाबी जरूर मिलती है।

ऐसी ही प्रेरणादायी कहानी बेंगलुरू के ऑटो ड्राइवर जर्नादन की है। जिसने ऑटो ड्राइवर जैसे बेदह थकान भरे प्रोफेशन में होने के बावजूद अपने शौख अपनी नॉलेज के बलबूते अपना सपना पूरा करने में कामयाबी हासिल कर ली है। जर्नादन की सक्सेज स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
परिवार पालने के लिए बना ऑटो ड्राइवर
बेंगलुरू की सड़कों में ऑटो चलाकर अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले जर्नादन की उम्र महज 29 साल है। जर्नादन ने बीकॉम तक पढ़ाई की। परिवार की माली स्थित अच्छी नहीं होने के कारण जर्नादन ने फाइनेंस फील्ड में अपना करियर बनाने का सपना छोड़कर ऑटो की स्टेयरिंग पकड़ कर ऑटो चलाने लगा।
जर्नादन ने नहीं मानी हार, बनाया अपना यूट्यूब चैनल
लेकिन जर्नादन ने हार नहीं मानी ऑटो ड्राइवर जैसा थका देने वाला काम के साथ उसने अपने शौक को जिंदा रखा और कुछ अलग करने के उत्साह के साथ जर्नादन ने अपना एक Gold Janardhan Investor नाम का एक यूट्यूब चैनल शुरू किया जिसमें जर्नादन ने छोटे-छोटे वीडियो शेयर किए। जिसमें जर्नादन फाइनेंस, शेयर बाजार और निवेश के बारे में जानकारी देते हैं।
Youtuber बनकर दे रहा कहां इन्वेंसमेंट की सलाह
जर्नादन के 3.91 हजार सब्सक्राबर्स हैं और वो अपनी मातृ भाषा कन्नड़ा में अपने यूट्यूब चैनल पर लोगों को इनवेसमें संबंधी सलाह देते हैं। जर्नादन बताते हैं कि शेयर बाजार में कहां इन्वेसमेंट करना फायदेमंद होगा। किस जगह पैसा निवेश करने से फायदा होगा। इसके अलावा जर्नादन अन्य फाइनेंस संबंधी विषयों पर लोगों का ज्ञानवर्धन करते हैं।
ऑटो चलाते हुए इस ट्रिक से बढ़ा रहा अपने सब्सक्राइबर्स
जर्नादन अपने यू्ट्यूब चैनल का प्रचार अपने ऑटो में करते हैं। इसके लिए उन्होंने अपने ऑटो के अंदर एक प्लेकार्ड रखा हुआ है, जिस पर लिखा है कृपया मेरे YouTube चैनल, Gold Janardhan Investor को सब्सक्राइब करें। कृपया सदस्यता लें और समर्थन करें।
जानें जर्नादन की स्टोरी कैसे हुई वायरल?
जर्नादन की ये आइडिया काम कर गया और देखते ही देखते उनके सब्सक्राइबर्स बढ़ गए। वहीं एक बेंगुलरू में उनके ऑटो में बैठी एक सवारी ने जर्नादन की फोटो के साथ उसकी कहानी ट्टीट कर दी जो जमकर वायरल हो गई और बेंगलुरू के यूट्यूबर ऑटो ड्राइवर की प्रेरणादायी स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग जर्नादन के जुनून को सेल्यूट कर रहे हैं।
जर्नादन को कहां से मिला शेयर मार्केट और निवेश संबंधी ज्ञान
जर्नादन ने सीएमआर विश्वविद्यालय से बी.कॉम तक की पढ़ाई की है। जनार्दन हमेशा शेयर बाजार की फील्ड में काम करने के लिए उत्सुुक रहता था। इसी शौख के चलते जर्नादन शेयर मार्केंट और निवेश संबंधी जानकारियों के बारे खुद को अपडेट रखता था।
जर्नादन ने उसी जुनून से बनाया यूट्यूब चैनल
जर्नादन ने उसी जुनून को Gold Janardhan Investor YouTube चैनल में बदल दिया और आज लोगों को निवेश के गुर सिखा कर बेहद खुश हैं। जर्नादन अभी भी हर दिन ऑटो चला रहे है और उसके रोजगार के साथ अपने यूट्यूब चैनल का फ्री में प्रचार भी कर रहे हैं।
My Uber auto driver today is a YouTube influencer, specialising in personal finance. @peakbengaluru https://t.co/FZJWWzMFhB pic.twitter.com/crM8Im9JOK
— Sushant Koshy (@sushantkoshy) March 3, 2023
इस लिंक पर देखें बेंगलुरू ऑटो ड्राइवर का यूट्यूब












Click it and Unblock the Notifications