IAS गोविंद जायसवाल की जिंदगी पर बनी फिल्‍म 'अब दिल्‍ली दूर नहीं', पिता ने रिक्‍शा चलाकर पढ़ाया

रिक्‍शा चालक के बेटे गोविंद जायसवाल का जीवन संघर्ष हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। अब इनकी सक्‍सेस स्‍टोरी पर फिल्‍म 'अब दिल्‍ली दूर नहीं' बनी है, जो 12 मई 2023 को रिलीज होगी।

IAS Govind Jaiswal Motivational Story in Hindi

IAS Govind Jaiswal Motivational Story in Hindi: पिता रिक्‍शा चालक। घर में आय कोई दूसरा जरिया भी नहीं। पर जिद आईएएस बनने की। पूरी भी कर दिखाई। महज 22 साल की उम्र में यूपीएससी क्रैक कर डाली। उन युवाओं के लिए मिसाल बन गए, जो सफलता की राह में परिवार की आर्थिक स्थिति को रोड़ा मानते हैं।

रिक्‍शा चालक नारायण जायसवाल ने दिन रात कड़ी मेहनत करके सरकारी स्‍कूल में बेटे को पढ़ाया। बेटे को पढ़ाई के लिए पैसे भेजने के लिए पिता नारायण कई दिन तक भूखे भी रहे। अपनी बीमारी तक का इलाज तक नहीं करवाया।

अब आईएएस गोविंद जायसवाल के जीवन संघर्ष पर फिल्‍म 'अब दिल्‍ली दूर नहीं' बन रही है, जो 12 मई 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्‍म का चाणक्‍य आईएएस अकेडमी है। मुख्‍य भूमिका अभिनेता इमरान जाहिद व श्रुति ने निभाई है।

मीडिया से बातचीत में इमरान ने बताया कि यह मेला ड्रामा फिल्‍म है, जो आईएएस गोविंद जायसवाल की रियल लाइफ पर आधारित है, जिनका चयन सिविल सेवा परीक्षा 2007 पास करके आईएएस बन गए।

बता दें कि सरकारी स्‍कूल में पढ़ने के बाद गोविंद जायसवाल ने बनारस के हरिशचंद्र डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन साल 2006 में अपने पहले ही प्रयास ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 48वीं रैंक हासिल कर 22 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बन गए।

आईएएएस गोविंद जयसवाल उत्‍तर प्रदेश वाराणसी के रहने वाले हैं। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभाग में निदेशक पद पर तैनात हैं। गोविंद के तीन बेटियां ममता, गीता व निर्मला हैं। इनका परिवार यूपी के अलईपुरा में किराए के मकान में रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+