15 साल की उम्र में इंजीनियर बन तनिष्क अब्राहम ने रचा नया इतिहास
कैलिफोर्निया: 15 साल की उम्र में तनिष्क अब्राहम ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि पूरी दुनिया में छा गये हैं। भारतवंशी तनिष्क अब्राहम ने 11 साल की उम्र में कैलिफोर्निया से स्नातक की डिग्री लेने के तीन सालों के बाद बायो मेडिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर ली, अब वह इसी विषय में पीएचडी कर रहे हैं। तनिष्क को ये डिग्री फादर्स डे के दिन मिली जिसको लेकर वो खासे उत्साहित हैं।

तनिष्क की मां ताजी अब्राहम डॉक्टर हैं और पिता बिजू एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, मां कहतीं हैं, 'यह मेरे पति और मेरे पिता के लिए सबसे अच्छा फादर्स डे का उपहार था। हम खुश हैं कि उसके दादा-दादी उसे बायोमेडिकल इंजीनियरिंग डिग्री के साथ देख रहे हैं।' तनिष्क ने ग्रैजुएशन का कैप पहन रखा था, जिसमें लिखा था, '12 साल की उम्र में शुरू किया और 14 में पूरा किया
मां ने बताया कि हाल के कुछ दिन तनिष्क और उनके परिवार के लिए काफी अलग रहे हैं। डिग्री लेने के बाद तनिष्क और उसकी टीम ने यूएस डेविस मेडिकल सेंटर में प्रोजेक्ट दिखाया। इसके दो दिनों बाद वो लोग कैलिफोर्निया गए जहां बायो मेडिकल इंजीनियरिंग कॉन्फ्रेंस में तनिष्क ने अपना डिजायन दिखाया।
ये भी पढ़ें: जीवन प्रमाण: पेंशनर्स के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट












Click it and Unblock the Notifications