रामदेव के न्यूज़ चैनल पर चलेंगी झंडू हेडलाइंस, पढ़िए और क्या क्या होगा
नई दिल्ली। बाबा रामदेव वैसे तो हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, लेकिन पिछले दिनों एक चौंकाने वाली खबर उनके बारे में सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें दावा किया गया कि बाबा रामदेव एक प्रतिष्ठित चैनल को खरीदने जा रहे हैं। हालांकि, पतंजलि ने तत्काल प्रभाव से इस खबर का खंडन कर दिया।
फर्जी ही सही पर इस खबर ने बाबा के भक्तों का मन मोह लिया। उन्हें अब भी लगता है कि बाबा का न्यूज चैनल जरूर आएगा। बाबा रामदेव को दूर-दूर तक न जानने वाले एक शख्स ने तो हमें फोन पर यहां तक बता दिया कि उनका चैनल आखिर होगा कैसा? आइए आपको लिए चलते पतंजलि टीवी के बेहद आधुनिक स्टूडियो में...जो पता नहीं कब बनेगा!

सबसे पहले झंडू हेडलाइन्स
पतंजलि टीवी पर सबसे पहले झंडू हेडलाइंस दिखाई जाएंगी। जो कि कुछ इस प्रकार होंगी....
आचार्य बालकृष्ण अपने पूरे सुरक्षा कवच के साथ उत्तराखंड के जंगलों में जड़ी-बूटी की तलाश में निकल गए हैं। हमारे सूत्रों को एक्सक्लूसिव खबर मिली है कि वे लग्जरी कार से जंगल की ओर निकले हैं, लेकिन अपना आईफोन घर पर ही भूल गए हैं।

हर्बल होंगी खबरें
चैनल की खबरें पूरी तरह स्वदेशी और हर्बल होंगी। इन्हें बनाने में विदेशी लैपटॉप, कंप्यूटर, कैमरे और एडिट मशीनों का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाएगा। सभी खबरें देशी कागज, कलम और दवात के साथ खास प्रकार की हिंदुस्तानी पद्धति से तैयार की जाएंगी।

पतंजलि शहद से जुड़ी खबरें
बाबा के चैनल में पत्रकारिता के उच्च मानदंडों का पूरा ख्याल रखा जाएगा और हर ब्रेकिंग न्यूज पतंजलि प्रॉडक्ट्स जैसे- पतंजलि नूडल्स, पतंजलि आटा, पतंजलि शहद आदि से ही जुड़ी होगी।

और तब टीवी पर दिखेगी आपकी तस्वीर
पतंजलि टीवी के सुपर एक्सक्लूसिव कार्यक्रम का नाम होगा पतंजलि कॉन्टेस्ट। इसे रात 9 बजे प्राइम टाइम में प्रसारित किया जाएगा। इसमें उस शख्स की तस्वीर दिखाई जाएगी, जो पतंजलि की काली मिर्च से लेकर घी, तेल, क्रीम, शैंपू और साबुन तक खरीदेगा।
कॉन्टेस्ट में उन चीजों के नाम पूछे जाएंगे, जिन्हें अब तक पतंजलि ने बेचना शुरू नहीं किया। ऑडियंस की ओर से ऐसी चीजों के नाम बताने के एक घंटे के भीतर पतंजलि उन प्रॉडक्ट को मार्केट में लॉन्च कर देगा।

सबसे पहले पतंजलि नूडल्स
बुलेटिन में हर रोज पतंजलि नूडल्स की बात होगी। इसमें हेडलाइन कुछ इस प्रकार से होंगी....
- दिल्ली के सुल्तान पुरी इलाके में पतंजलि नूडल्स खाने के बाद एक बच्चा जोर-जोर से योगा करने लगा...

आज के मेहमान...
पतंजलि टीवी पर बड़े मुद्दों पर बहस नहीं होगी। जब भी कोई राष्ट्रीय मुद्दा आएगा तब बड़े बाबा रामदेव और छोटे बाबा आचार्य बालकृष्ण को बुलाया जाएगा। वह जो भी आयुर्वेदिक नुस्खा देंगे उसे पूरे देश को मानना होगा।

दंतकांति ने कर दी है क्रांति
पतंजलि टीवी के सभी एंकर्स को दिन में विशेषज्ञ की देख-रेख में दंतकांति से ब्रश करने की हिदायत दी गई है। ब्रश करने के बाद एंकर्स सबसे पहले दंतकांति के बारे में खुद के अनुभव दर्शकों को बताएंगे।

और जब होगा हॉट योगा
बुलेटिन के आखिर में बाबा रामदेव हॉट योगा करते दिखेंगे। चैनल की टीआरपी को ध्यान में रखते हुए बाबा ने कुछ खास तरह के योगासन तैयार किए हैं। इनमें से कुछ के बारे में हमें हमारे सबसे कम भरोसेमंद सूत्र ने बिल्कुल विश्वसनीय जानकारी दी है।
रामदेव के नए योगासानों की सूची में नंबर एक पर है- ईवीएम इंद्रासान। इसे नित्य करने से चुनाव में कभी भी ईवीएम से नुकसान नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल इसकी विधि जानने के लिए लगातार बाबा के घर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बाबा साफ कर चुके हैं कि वे इस विधि का खुलासा अपने चैनल की लॉन्चिंग पर ही करेंगे।
ग्राफिक्स- सुमन कौंडल
देखें वीडियो
-
Indus Waters Treaty: बिना भारत के क्यों हो रहा सिंधु जल संधि पर फैसला, हेग कोर्ट का एकतरफा रुख क्यों? -
Cicada COVID Variant: कितना घातक है कोविड-19 का नया वेरिएंट BA.3.2? भारत में क्या है स्थिति? 23 देशों में कहर! -
Jan Vishwas Bill: अब मेट्रो में सिगरेट पीना अपराध नहीं? क्या है जन विश्वास बिल, आपकी जिंदगी में क्या बदलेगा? -
Dubai Gold Rate Today: दुबई या भारत? आज सोना कहां से खरीदना है फायदे का सौदा? ₹7000 की सीधी बचत -
एमपी और यूपी विकास पर सहयोग करते हैं-CM डॉ. मोहन यादव -
MP News: बाबा काशी विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन यादव, बोले- एमपी-यूपी मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications