भारत में बुलेट ट्रेन आने के 10 बड़े नुकसान, पढ़कर चौंक जाएंगे आप
नई दिल्लीः बुलेट अंग्रेजी का शब्द है, इसे हिंदी में गोली कहते हैं। भारत में बुलेट ट्रेन चलेगी, मतलब भारत में गोली ट्रेन चलेगी। इसे हम इस तरह से भी कह सकते हैं कि भारत में गोली की रफ्तार से रेल चलेगी। लेकिन हम ऐसा कुछ नहीं कहने वाले। हम भी मोदी साहब की तरह इस रेल को बुलेट ट्रेन के नाम से ही पुकारेंगे। कुछ साल बाद भारत में बुलेट ट्रेन दौड़ती हुई नजर आएगी। कई लोग बुलेट ट्रेन का जश्न मना रहे हैं तो वहीं कई लोग मोदी जी नाराज भी हैं।

बुलेट ट्रेन के नुकसान
कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि देश में बुलेट ट्रेन चले। आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे लोगों के बारे में खास जानकारी जो नहीं चाहते हैं कि भारत में बुलेट ट्रेन चले। बताते हैं बुलेट ट्रेन के क्या नुकसान हैं-

बुलेट ट्रेन आने से सबसे ज्यादा लोग निराश
1. बुलेट ट्रेन आने से सबसे ज्यादा वो लोग निराश हैं जो भागती ट्रेन में चढ़ जाते हैं, क्योंकि बुलेट ट्रेन में ऐसी कोई सुविधा नहीं होगी कि कोई भी भागती हुई ट्रेन में चढ़ जाए। चलती हुई ट्रेन के दरवाजे पहले ही बंद हो जाएंगे।

बुलेट ट्रेन से नाराज लोग
2. ट्रेन में कहीं भी चेन खिंच देने वाले भी बुलेट ट्रेन के आने से नाराज हैं। जो लोग बुलेट ट्रेन की चेन खिंचकर इसे रोक देते थे वो लोग इससे नाराज हैं क्योंकि बुलेट ट्रेन में चैन खिंचने की कोई सुविधा नहीं होगी। बुलेट ट्रेन वालों ने से साफ किया है कि रेल में कोई चैन नहीं लगाई जाएगी।

अलग होगा टीटी
3. बुलेट ट्रेन का टीटी भी एकदम अलग होगा। ये टीटी पैसे देकर सीट नहीं देगा। अगर आपने इस टीटी को पैसे देने की कोशिश की तो आपको सजा भी हो सकती है।

ट्रेन में खाना-खाने की आदत है
4. जिन लोगों को ट्रेन में खाना-खाने की आदत है वो इस ट्रेन से नाराज हो सकते हैं। क्योंकि ट्रेन में खाने की सुविधा नहीं होगी। हां पीने की सुविधा होगी। लेकिन बता दें गुजरात में शराब पर बैन लगा रखा है।

बुलेट की पटरियां
5. जिन लोगों को सुबह-सुबह ट्रेनों की पटरियों पर हल्का होने की आदत है उनके लिए बुरी खबर है क्योंकि बुलेट की पटरियों पर कोई नहीं जा सकेगा।

सेल्फी वाले हो सकते हैं नाराज
6. ट्रेन की पटरियों पर बैठकर सेल्फी लेने वाले लोगों के लिए भी बुरी खबर हैं क्योंकि आप पटरियों पर नहीं जा सकेंगे।

नहीं होंगे पंखे
7. बुलेट ट्रेन में पंखे नहीं लगे होंगे तो जो लोग पंखे चलाने में आधे से ज्यादा समय गुजार देते थे, उन लोगों के लिए बुरी खबर है।

छत पर न बैंठे
8. बुलेट ट्रेन में आप छत्त पर भी नहीं बैठ सकेंगे, कोई खुली हवा के चक्कर में बुलेट ट्रेन की छत पर बैठने की गलती न करें।

नहीं मिलेगा कोई चाय वाला
9. मोदी जी कहते हैं कि बचपन में वो चाय बेचते थे, तो आपको बता दें कोई भी बच्चा या बच्चे का बाप चाय बेचते हुए आपको बुलेट ट्रेन में नहीं मिलेगा।

नहीं थूक सकेंगे
10. कई लोगों को चलती ट्रेन में गुटखा थूकने की आदत होती है, बता दें इस बुलेट ट्रेन में आपको खुले दरवाजे नहीं मिलेंगे।
(यह एक व्यंग्य है। )












Click it and Unblock the Notifications