पत्रकार गौरी लंकेश की मौत पर बोले रवीश कुमार- हां मुझे भी लगता है डर

नई दिल्लीः वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की मंगलवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी। इस पर कई लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। दिल्ली में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में कई पत्रकारों ने अपनी-अपनी बात कही। गौरी लंकेश की हत्या पर वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने भी अपनी बात रखी है।

पत्रकार गौरी लंकेश की मौत पर बोले रवीश कुमार- हां मुझे भी लगता है डर

इंडियन एक्सप्रेस से फेसबुक लाइव में रवीश कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा- 'अगर मैं कहूं कि मुझे डर नहीं लगता तो ये झूठ बोलना होगा। रोज डरते हैं और रोज लिखते हैं। रोज ही डरते हैं और रोज ही उस डर को जीतने की कोशिश करते हैं। शायद एक आदमी ऐसा ही होता होगा। जो लोग आयकर विभाग और सीबीआई के दम पर हुकूमत चलाते हैं, डर उन्हें भी लगता है। बहुत सारे मुद्दों पर उनकी भी हालत खराब हो जाती है। तो कल मेरी भी हालत खराब हो गई, मैं जरूर चिंतित था। मेरे आस-पास के लोग, मेरे परिवार के लोग। मेरे बारे में सोच रहे थे कि आप बोलना छोड़ दीजिए। मैं यही सोच रहा हूं कि मैं क्या बोल रहा हूं।'

रवीश कुमार ने आगे बोलते हुए कहा- 'ये तो हर जगह होता है, ये तो सरकार की बैठकों में भी होता है, अफसर भी होते हैं, वो भी अलग-अलग पक्षों पर अपना सुझाव देते होंगे। ऐसा तो है नहीं कि अगर अफसरों ने ये भी सुझाव देना बंद कर दिया हो तो ये एक अलग बात है, मैं अलग बात बोल रहा हूं। जैसे पहले जो बड़ा नेता होता था उस पर कोई दाग नहीं होता था, गंदा काम बाहुबली लोग करते थे।आजकल ये वही बाहुबली हैं, जिसमें टीवी एंकर हैं, सोशल मीडिया के इतने सारे समर्थक हैं।'

इन मुद्दों का समाधान क्या है इस पर रविश कुमार का कहना था, 'लिखते रहना होगा, दुनिया में बड़ी-बड़ी हुकूमतें हवा में उड़ गई, पता भी नहीं चला। जिस दिन जनता ये देख लेगी कि ये मीडिया गोदी मीडिया हो गया, सरकार की गोद में खेल रहा है तो सब ठीक हो जाएगा। जब बच्चों को नौकरियां नहीं मिलेंगी तो ये दिख जाएगा ये क्या हो रहा है। ये 10-12 लोगों का संगठन है, जिन्होंने जनता की आवाज को रोक उन्हें क्या नुकसान हुआ है। मरना तो सबको है जो डराता है वो भी मरता है और जो डर जाता है वो भी मर जाता है। इस मीडिया में आत्मचिंतन नहीं होता है। वो वही करता है, जो सरकार करती है।'

रवीश के इस बयान पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। कई लोगों ने कहा है कि वो रवीश कुमार के साथ हैं वहीं कुछ लोग रवीश कुमार की आलोचना भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा है रवीश जी आप बहादुर हैं, आप लोगों को भारत का बता रहे हैं। कुछ लोगों को सच सुनना पसंद नहीं होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+