Humour: हनीप्रीत ने तोड़ा था मोदी का धनुष, केजरीवाल ने की सीबीआई जांच की मांग
नई दिल्लीः हनीप्रीत मिल गई है, जिस टीवी चैनल वालों को हनीप्रीत मिली है वहां मिठाइयां बंट रही हैं और जिन्हें नहीं मिली उनमें दुख का माहौल है। लेकिन हनीप्रीत थी कहां? कैसे रही हनीप्रीत? किस हाल में रही हनीप्रीत? कोई नहीं जानता, लेकिन कुल्लु भाई ने एक बड़ा खुलासा किया है। खुलासा क्या है आपको बताएंगे लेकिन फिर से बता दें, राम रहीम की मुंह बोली बेटी मिल गई है वो सुरक्षित है।


तो इसलिए टूटा था मोदी का धनुष
सोमवार को देशभर में विजयादशमी का त्योहार बनाया जा रहा था। उसी दौरान पीएम मोदी लाल किला मैदान में रावण का पुलता दहन करने पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही मोदी के हाथ में धनुष दिया, वो टूट गया। आखिर धनुष क्यों टूटा? कई लोग इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

कुल्लु भाई ने किया बड़ा खुलासा
कुल्लु भाई ने धनुष टूटने पर बड़ा खुलासा किया है। कुल्लु का कहना है कि ये धनुष हनीप्रीत की वजह से टूटा है। दरसअल, हनीप्रीत दिल्ली में इसी धनुष को चोरी करने आई थी। लेकिन सुरक्षा ज्यादा थी तो हनीप्रीत ने जैसे ही इस धनुष को चोरी करने की कोशिश की, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। इसी लड़ाई में धनुष टूट गया।

निर्मल बाबा के कहने पर की थी चोरी
अब सवाल उठता है कि आखिर हनीप्रीत धनुष की चोरी क्यों करना चाहती। बता दें, कुल्लु भाई ने बताया है कि हनीप्रीत की मुलाकात निर्मल बाबा से हुई थी। निर्मल बाबा ने हनीप्रीत को सलाह दी थी कि अगर वो मोदी वाला धनुष चोरी कर लें तो उनकी सारी समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

हनीप्रीत ने किया चोरी करने का फैसला
निर्मल बाबा ने हनीप्रीत से कहा था कि कृपा वहीं पर रुकी हुई है। धनुष जैसे ही उनके पास आएगा उनकी सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। सब फिर क्या था निर्मल बाबा की बात मानकर हनीप्रीत ने धनुष चोरी करने का फैसला किया।

केजरू भाई को आ गया गुस्सा
मोदी के धनुष चोरी होने पर केजरू भाई भी गुस्से में दिखे। कुल्लु से जियो के फोन पर बात करते हुए केजरु भाई ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का धनुष चोरी करनी गलत बात है। केजरू भाई ने कहा उनके पास पुलिस नहीं हैं। इसलिए अब वो बस सीबीआई पर ही भरोसा करते हैं इसलिए इस केस की जांच भी सीबीआई को ही करनी चाहिए।
(यह एक व्यंग्य है, इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।)












Click it and Unblock the Notifications