ये देश है वीर जवानों का जहां ऑपरेशन थियेटर में पेट खुला हुआ छोड़कर झगड़ते हैं डॉक्टर
मरीजों के लिए भगवान का दूसरा रूप होते हैं डॉक्टर। लेकिन जब 'भगवान' ही आपस में लड़ने लगें तो आप क्या कहेंगे। राजस्थान के जोधपुर शहर के उम्मेद अस्पताल में डॉक्टरों का ऑपरेशन थियेटर में लड़ने का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। सफेद कपड़ों में काली नीयत वाले इन डॉक्टरों को न मरीज की चिंता है न हीं कोई फिर्क है। ऑपरेशन थियेटर के बाहर मरीज के परिजन ऑपेरशन की कामयाबी के लिए हाथ जोड़े भगवान से प्रार्थना कर होंगे, लेकिन सफेद अंदर डॉक्टर साहबों को लड़ाई करने से ही फुर्सत नहीं हैं।

Recommended Video

मरीज को बेहोशी की हालत में छोड़कर दो डॉक्टर अपने को महान साबित करने में जुट गए। महानता ऐसी की अगर मरीज की जान चली जाए तो भी कोई चिंता नहीं। वीडियो पर सोशल मीडिया पर आया तो सफेद कपड़ों वाले इन डॉक्टरों की काली करतूत सामने आई। राज्य सरकार ने तुरंत बर्खास्त कर दिया। देखें वीडियो-
आज से करीब 60 साल पहले फिल्म नया दौर में जब 'यह देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का इस देश का यारों क्या कहना...' गाना गाया गया तो गायक ने भी ये नहीं सोचा होगा कि देश में ऐसे अलबेले जवान हो सकते हैं, जो इस तरह की हरकत करें।












Click it and Unblock the Notifications