"7 लाख बिजली उपभोक्ताओं को दिए गए गलत बिल", देवेंद्र फड़नवीस ने कहा जल्द लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर

महाराष्ट्र में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली वितरण कंपनी के द्वारा गलत बिजली बिल दिया गया। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस बात को स्वीकार करते हुए कहा कि बिजली वितरण कंपनी द्वारा लगभग 7 लाख बिजली उपभोक्ताओं को दोषपूर्ण बिल दिए गए थे। उपमुख्यमंत्री ने जल्द ही राज्य भर में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के लिए निविदा की भी घोषणा की।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक विनोद निकोले और राजेश पाटिल के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए, बिजली मंत्री ने कहा कि पिछले साल उपभोक्ताओं को 14.34 लाख के दोषपूर्ण बिल वितरित किए गए थे।

Smart Meter

देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि बिलों को उपभोक्ता-अनुकूल बनाया जाएगा ताकि लोग उसमें दी गई सभी चीजों को समझ सकें। उन्होंने आगे कहा, "कुछ लोगों को मीटर रीडिंग नोट करने का काम सौंपा गया था, वे अलग-अलग घरों में नहीं गए और तस्वीरों में छेड़छाड़ की। ये घटनाएं दूरदराज के इलाकों में ज्यादा हुई हैं जहां मीटर रीडर जाने से कतराते हैं। सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। हम न केवल बिलों में सुधार कर रहे हैं, बल्कि भुगतान के लिए किश्तों की सुविधा भी प्रदान कर रहे हैं।"

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता राजेश टोपे ने बिजली कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं द्वारा बिल का भुगतान न करने पर मीटरों को स्थायी रूप से काटने और उन्हें दोबारा लगवाने में उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी के प्रश्न को उठाया। इस पर फड़नवीस ने कहा कि स्मार्ट मीटर इस पहलू का भी ध्यान रखेगा।

उन्होंने कहा, "इन मीटरों में सेल्फ-रीडिंग की क्षमता होती है जो वितरण कंपनियों को स्वचालित रूप से रीडिंग भेजती है। इन्हें लगाने के लिए केंद्र सरकार ने फंड भी मुहैया कराया है। स्थायी विच्छेदन आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में होता है। हम इसे हल करने के लिए संशोधित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) (भारत सरकार द्वारा बिजली वितरण क्षेत्र में बदलाव के लिए शुरू की गई एक सुधार आधारित और परिणाम से जुड़ी योजना) में तेजी लाएंगे।''

यह देखें: महाराष्ट्र में अब लोग नहीं होंगे Ponzi Scheme का शिकार, फडणवीस ने कही बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+