महाराष्ट्र में अब लोग नहीं होंगे Ponzi Scheme का शिकार, फडणवीस ने कही बड़ी बात

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पोंजी योजनाओं के बढ़ते मामलों की स्टडी करने के लिए एक अध्ययन समूह बनाया जाएगा और इसकी सिफारिशों पर कार्य किया जाएगा। फडणवीस गुरूवार से शुरू हुए राज्य विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल में बोल रहे थे।

maharashtra news

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार तीन माह तक इस मुद्दे पर अध्ययन के लिए एक समूह बनाएगी। समूह अपनी सिफारिशें दे देगा, तो प्रदेश मौजूदा कानूनों में आवश्यक बदलाव करेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों की गाढ़ी कमाई लूटे जाने की घटनाओं को कम करने के लिए नियमों को सख्त बनाएंगे। इससे पूर्व रवींद्र वाइकर, अशोक चव्हाण और बालासाहेब थोराट समेत कुछ विधायकों ने सदन में इस मामले को उठाया था।

ज्ञात हो कि पोंजी स्कीम एक धोखाधड़ी वाला निवेश घोटाला है, जो निवेशकों को कम जोखिम के साथ ऊंचे दर पर रिटर्न का वादा करता है। पोंजी स्कीम एक धोखाधड़ी संबंधी निवेश घोटाला है, जो बाद के निवेशकों से लिए गए पैसे से पहले के निवेशकों के लिए रिटर्न पैदा करता है। यह एक पिरामिड योजना की तरह है,जिसमें दोनों पुराने निवेशकों को भुगतान करने के लिए नए निवेशकों के धन का इस्तेमाल करने पर आधारित हैं। पोंजी योजनाएं और पिरामिड योजनाएं समाप्त हो जाती हैं, जब नए निवेशकों की बाढ़ खत्म हो जाती है और निवेश करने के लिए पर्याप्त धन हीं होता है।

यह भी पढ़ें महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड में कैंडल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, हादसे में 6 लोगों की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+