White Hair: कम उम्र में जल्दी हो रहे हैं सफेद बाल, इन उपाय से हो सकते हैं वापस काले बाल

Hair Whitening Issues: पहले के जमाने में 35 से 40 साल की उम्र में लोगों के सफेद बाल होने शुरू होते थे। लेकिन आज के जमाने में खराब खानपान के कारण कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। जिसे छुपाने के लिए अक्सर लोग काली महंदी लगाते हैं। लेकिन इससे भी कुछ खास फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आखिर जल्दी बाल सफेद होने की क्या वजह है और इससे आप कैसे बचाव कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में विटामिन बी 12 की कमी होने के कारण जल्दी बाल सफेद होते हैं। दरअसल, विटामिन b12 की कमी की वजह से मेलेनिन का प्रोडक्शन कम होने लगता है जिसकी वजह से जल्दी बाल सफेद होने लगते हैं। अगर एक बार मेलेनिन का उत्पादन कम होने लगता है तो बालों की ग्रोथ कम होने और सफेद बाल ज्यादा होने की संभावना बढ़ जाती हैं।

 White Hair

इसके अलावा ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से भी लोगों के बाल वक्त से पहले सफेद होने लगते हैं। इसके साथ ही बालों का झड़ना भी लगा रहता है। ऐसे में कोशिश करें कि बालों में मजबूती लाने के लिए विटामिन का सेवन करें। जैस की फल और दालें जितना हो सके अपनी डाइट में शामिल करें इससे ना सिर्फ आपके बाल सफेद होना बंद होंगे बल्कि वह जड़ से मजबूत भी होंगे।

ये फल जरूर खाएं
अगर आपके भी कम उम्र में बाल सफेद होने लगे हैं तो अपनी डाइट में संतरे, अंगूर, अनानास जैसे फलों को शामिल कर लें। इसे खाने से बालों की रंगत में सुधार होगा। इसके अलावा ये विटामिन की कमी को पूरा करते हैं और बालों को सफेद होने से रोकते हैं। इसके अलावा आंवला खाएं या फिर उसको बालों में लगाएं। इससे आपके बाल जल्दी काले होंगे।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: Curry Leaves: बहुत काम का होता है कड़ी पत्ता, इन टिप्स की मदद से घर पर आसानी से गमले में उगाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+