अगर गलती से टूट जाए करवाचौथ का व्रत तो क्या होगा? महिलाएं इस बात का रखें खास ध्यान
Karva Chauth Fast: इस साल 20 अक्टूबर 2024 को भारत की महिलाएं करवाचौथ का त्योहार मनाएंगी। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं और पूरे दिन भूखी प्यासी रहती हैं। इसके बाद ही वो चांद निकलने के बाद ही व्रत रखती हैं।
इस बार 20 अक्टूबर को ये व्रत रखा जाएगा। देशभर की सुहागिन स्त्रियां इस व्रत को रखती हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर करवाचौथ का व्रत टूट जाए तो फिर क्या होगा? जाहिर तौर पर जो लोग व्रत कम ही रखते हैं, उनसे कई बार व्रत टूटने की गलती हो जाती है। मगर कई बार महिलाएं व्रत टूटने पर घबरा जाती हैं।

करवाचौथ का व्रत निर्जला व्रत होता है। इस व्रत को बिना कुछ खाए-पिए रखा जाता है। ऐसे में कई बार महिलाओं से ये व्रत टूट जाता है। मगर ऐसा होने पर आप बिल्कुल भी घबराएं नहीं बल्कि आपको कुछ चीजें करनी चाहिए।
अगर आपसे भी करवाचौथ का व्रत टूट जाए तो आप बिना देरी किये सीधे नहा लें। इसके बाद आप देवी की पूजा करें और उनसे क्षमा मांगें। क्षमाभाव एकदम साफ मन से मांगना चाहिए। शास्त्रों मे ऐसे कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिसमें बताया गया है कि अगर करवाचौथ का व्रत टूट जाए तो क्या करना चाहिए।
नहा धोकर शिव पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद सभी भगवानों से अपनी गलती की माफी मांगनी चाहिए। इसके बाद पूरे विधि विधान से करवाचौथ का पूजन कर चांद निकलने तक कुछ नहीं खाना चाहिए।
फिर इसके बाद चांद को देखकर ही अपने पति के हाथों से पानी पियें और करवाचौथ का व्रत पूरा करें। इस तरह से व्रत करने पर आपको इस व्रत का फल मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications