Vastu Tips For Home: साल 2025 में ये टॉप वास्तु ट्रेंड्स रहे हिट, पॉजिटिविटी के साथ फील होगा एनर्जी और बैलेंस
Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि मॉडर्न लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है। आज के समय में लोग ऐसे घर चाहते हैं, जहां पॉजिटिव एनर्जी, मानसिक शांति और प्रगति तीनों का संतुलन बना रहे। इस साल की बात करें, तो खास तौर पर लोगों का फोकस घर और ऑफिस में वास्तु के मुताबिक चीजें रखने का ट्रेंड बन गया है। लाइफस्टाइल ट्रेंड्स के मुताबिक, 2025 में लोग अपने घरों में नई वास्तु प्रैक्टिस अपना रहे हैं।
अब मेट्रो सिटीज ही नहीं टू टियर शहरों में भी अपार्टमेंट कल्चर का ट्रेंड बढ़ा है। इसलिए घर डिजाइन करते समय सबसे ज्यादा ध्यान नैचुरल लाइट और क्रॉस-वेंटिलेशन पर दिया जा रहा है। वास्तु के अनुसार सूर्य की रोशनी घर में सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और उत्साह लाती है। इसी कारण लोग बड़े विंडो फ्रेम, ओपन लेआउट और लाइट-वेल्स का प्रयोग कर रहे हैं।

Vastu Tips For Home: ध्यान और प्रार्थना के लिए जगह
ईशान कोण यानी नॉर्थ-ईस्ट को वास्तु में सबसे शुभ माना जाता है। 2025 में लोग इस जोन को ध्यान, प्रार्थना और मेडिटेशन रूम के रूप में विकसित कर रहे हैं। मिनिमल फर्नीचर, सॉफ्ट लाइट और हल्के रंगों का इस्तेमाल इस ट्रेंड को और भी प्रभावी बनाता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: बार-बार खराब हो रहे हैं घर के इलेक्ट्रॉनिक्स? इस एक वास्तु सुधार से दूर हो जाएगी टेंशन
Vastu Tips For Home: वास्तु-फ्रेंडली इंटीरियर का चलन
इस साल म्यूटेड ग्रीन्स, क्रीम, स्काई ब्लू और पेस्टल शेड्स खास पसंद किए जा रहे हैं। बेडरूम में हल्का पिंक या बेज, जबकि लिविंग रूम में पेस्टल ब्लू या व्हाइट जैसे रंग पसंद किए जा रहे हैं। वास्तु के हिसाब से ये रंग शांति और सामंजस्य बढ़ाते हैं।
Vastu Tips For Home: प्लांट एनर्जी पर फोकस
2025 में वास्तु प्लांट्स एक बड़ा ट्रेंड बन चुका है। लोग घर में मनी प्लांट, अरेका पाम, तुलसी और बांस के पौधे लगा रहे हैं। ये न सिर्फ सौंदर्य बढ़ाते हैं, बल्कि घर की एनर्जी को भी बैलेंस करते हैं। नॉर्थ दिशा में मनी प्लांट लगाना फाइनेंशियल ग्रोथ के लिए शुभ माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: दिन भर होते रहते हैं घर में झगड़े? वास्तु में कर लें ये एक सुधार और घुल जाएगी रिश्ते में मिठास
किचन और वर्कस्पेस का एनर्जी बैलेंस
वर्क फ्रॉम होम कल्चर के बीच लोग अपने वर्कस्पेस को वास्तु के अनुसार सेट कर रहे हैं। ईस्ट या नॉर्थ दिशा की ओर मुख करके काम करने का ट्रेंड बढ़ रहा है। वहीं किचन में स्टोव को दक्षिण-पूर्व और स्टोरेज को दक्षिण दिशा में रखना अधिक एनर्जी-बैलेंस्ड माना जा रहा है।
रेंटेड हाउस में क्विक वास्तु रेमेडी
किराएदारों के बीच बिना तोड़फोड़ वाले वास्तु उपाय 2025 का नया ट्रेंड हैं। जैसे नमक के पानी का इस्तेमाल करना, क्रिस्टल का प्लेसमेंट, दिशा के अनुसार पौधे, और डेकोर आइटम्स के जरिये एनर्जी सुधार। 2025 के ये वास्तु ट्रेंड घर को सिर्फ आधुनिक नहीं, बल्कि ऊर्जावान और खुशहाल भी बना रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Toilet: बाथरूम और टॉयलेट के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर की नेगेटिविटी को ऐसे करें दूर












Click it and Unblock the Notifications