Vastu Tips: दिन भर होते रहते हैं घर में झगड़े? वास्तु में कर लें ये एक सुधार और घुल जाएगी रिश्ते में मिठास
Vastu Tips: भारतीय परिवारों में सास-बहू के बीच खटपट कोई नई बात नहीं है। पति-पत्नी हों या परिवार के दूसरे रिश्ते, थोड़ी लड़ाई और मस्ती चलती रहती है। हालांकि, कई बार यह तनाव न सिर्फ घर के माहौल को बिगाड़ देता है, बल्कि परिवार की खुशियों पर भी असर डालता है। ऐसे में अगर लगातार घर में अनबन बनी रहती है, तो वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय अपनाकर रिश्तों में संतुलन और शांति वापस लाई जा सकती है।
वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक एक छोटा सा सुधार घर की ऊर्जा को बदल सकता है और इससे रिश्तों में सकारात्मकता बढ़ती है। वास्तु में पॉजिटिव एनर्जी पर बहुत जोर दिया जाता है। अगर घर की एनर्जी सही हो, तो आसपास का माहौल भी अच्छा होने लगता है।

Vastu Tips: किचन पर दें खास ध्यान
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की रसोई का वातावरण पारिवारिक संबंधों पर गहरा असर डालता है।
- अगर सास-बहू या पति-पत्नी के बीच अक्सर बहस या तनाव होता है, तो सबसे पहले किचन का वास्तु चेक करना चाहिए। माना जाता है कि किचन में गलत दिशा, अव्यवस्था या तत्वों के असंतुलन के कारण मानसिक तनाव बढ़ता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Toilet: बाथरूम और टॉयलेट के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर की नेगेटिविटी को ऐसे करें दूर
- ऐसी मान्यता है कि किचन में अग्नि तत्व यानी गैस स्टोव की दिशा गलत हो, तो घर में अनबन बढ़ती है। गैस स्टोव हमेशा दक्षिण-पूर्व (South-East) दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि यह अग्निकोण माना जाता है।
- अगर स्टोव गलत दिशा, जैसे कि उत्तर-पूर्व या पश्चिम में है, तो सास-बहू में झगड़े बढ़ने की संभावना रहती है।
- इसके अलावा खाना बनाते समय कुकिंग करने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और मन शांत रहता है।
Vastu Tips: घर में साफ-सफाई का रखें खास ध्यान
किचन में बर्तन, मसालों और सामान की अव्यवस्था भी तनाव का कारण बनती है। रोजाना साफ-सफाई रखें और टूटा-फूटा सामान तुरंत हटाएं। स्टोव को रोज साफ करें और उस पर कोई भी भारी चीज न रखें। इससे मानसिक बोझ और तनाव कम होता है।
Vastu Tips: रंग संयोजन पर जरूर दें ध्यान
अगर किचन में गहरे रंग जैसे काला या ब्राउन ज़्यादा है, तो उन्हें बदलकर हल्के रंग जैसे पीला, क्रीम या हल्का लाल कर दें। ये रंग सामंजस्य और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। अग्नि तत्व संतुलन में आने पर घर का ऊर्जा चक्र सुधरता है। इससे सास-बहू के बीच अनबन कम होती है, बातों में मधुरता बढ़ती है और परिवार में शांति का माहौल बनता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: एनर्जी लेवल रहती है लो तो घर के वास्तु में करें ये 3 बदलाव, हफ्ते भर में दिखेगा पॉजिटिव चेंज












Click it and Unblock the Notifications