Vastu Tips: बार-बार खराब हो रहे हैं घर के इलेक्ट्रॉनिक्स? इस एक वास्तु सुधार से दूर हो जाएगी टेंशन
Vastu Tips: आज के दौर में हर घर में अमूमन इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की भरमार होती है। ऐसा हो सकता है कि आपके घर में हर थोड़े दिन में कोई न कोई इलेक्ट्रॉनिक जैसे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर, ओवन या मोबाइल चार्जर खराब हो जाता है। कभी-कभी तो घर का कोई न कोई स्विच बोर्ड खराब ही रहता है। वास्तु शास्त्र में इसका एक महत्वपूर्ण कारण बताया गया है। वास्तु के अनुसार घर की ऊर्जा और इलेक्ट्रॉनिक्स का गहरा रिश्ता होता है।
वास्तु के मुताबिक, अगर घर की ऊर्जा का संतुलन बिगड़ने लगता है, तो उपकरणों में बार-बार दिक्कतें आने लगती हैं। ऐसा न हो इसके लिए जरूरी है कि कुछ वास्तु सुधार घर में ही किया जाए। इससे घर के कोनों में मौजूद नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती है।

Vastu Tips: करें ये उपाय और दूर हो जाएगी आपकी परेशानी
- वास्तु शास्त्र के मुताबिक दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) घर में ऊर्जा और बिजली से जुड़ी वस्तुओं की सबसे सही दिशा मानी जाती है।
- अगर इस दिशा में कोई भारी वस्तु या पानी से जुड़ा स्रोत रखा हो, या यहां अवरोध पैदा हो रहा हो तो इलेक्ट्रॉनिक्स पर इसका सीधा प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: दिन भर होते रहते हैं घर में झगड़े? वास्तु में कर लें ये एक सुधार और घुल जाएगी रिश्ते में मिठास
- इससे उपकरण ओवरहीट, ट्रिप या अचानक बंद हो जाते हैं और उनकी लाइफ कम हो जाती है।
- कई घरों में यह भी देखा जाता है कि बिजली का मुख्य बोर्ड या स्विचबोर्ड गलत दिशा में बना होता है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बार-बार खराब होने लगते हैं। ऐसे मामलों में वास्तु सुधार काफी मददगार साबित होते हैं।
Vastu Tips: एक वास्तु उपाय से बदल सकता है घर का माहौल
वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार दक्षिण-पूर्व दिशा में अग्नि तत्व को सक्रिय करना सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है। इसके लिए कुछ सुधार किए जा सकते हैं। जैसे कि साउथ ईस्ट दिशा में लाल बल्ब या गहरा पीला लैंप जलाएं। दक्षिण-पूर्व दिशा में एक छोटा लाल बल्ब, दीपक या गहरे पीले रंग का लैंप लगाने से अग्नि तत्व सक्रिय होता है। जैसे ही यह ऊर्जा संतुलित होती है, इलेक्ट्रॉनिक्स पर पड़ने वाला नकारात्मक प्रभाव कम होने लगता है। अगर दक्षिण-पूर्व में वॉटर मोटर, वॉशबेसिन या वाटर फिल्टर है, तो यह ऊर्जा को असंतुलित करता है। इसे दूसरी दिशा में शिफ्ट करना फायदेमंद रहेगा।
माना जाता है कि वास्तु सुधार के 10-15 दिनों के अंदर आप बदलाव स्पष्ट रूप से महसूस कर सकते हैं। उपकरण ट्रिप होना बंद हो जाते हैं और बिजली बिल स्थिर रहता है। इलेक्ट्रॉनिक्स की लाइफ बढ़ती है। वास्तु सिर्फ आध्यात्मिक नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलन का विज्ञान है। एक छोटा-सा सुधार भी घर का वातावरण शांत और सकारात्मक बना सकता है।
नोट: यहां सिर्फ सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी दी गई है। Oneindia Hindi का उद्देश्य किसी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Toilet: बाथरूम और टॉयलेट के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर की नेगेटिविटी को ऐसे करें दूर












Click it and Unblock the Notifications