घर पर भूलकर भी न लगाएं ये 6 पौधे, घर में होगी अशांति और हेल्थ भी होगी खराब, जान लें इनके नाम

Vastu Dosh Plants: घर की सजावट के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए बहुत से लोग अपने घर में पौधे लगाते हैं। हरियाली जहां आंखों को सुकून देती है, वहीं घर के माहौल को भी फ्रेश बनाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर में लगाना वास्तु और सेहत दोनों के लिहाज से नुकसानदायक माना जाता है।

हर सुंदर पौधा शुभ नहीं होता है
घर में पेड़-पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है, लेकिन सही पौधे चुनना भी उतना ही जरूरी है। हर सुंदर पौधा शुभ हो, ये जरूरी नहीं। इसलिए पौधे लगाने से पहले उनकी प्रकृति और प्रभाव के बारे में जरूर जानकारी लें।

Vastu Dosh Plants

घर की शांति और स्वास्थ्य पर असर करते हैं पौधे

हरे-भरे पौधे आंखों को राहत देते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा या गलत जगह रखे पौधे आपके घर की शांति और स्वास्थ्य दोनों पर असर डाल सकते हैं। दरअसल हर पौधा घर के लिए शुभ नहीं होता। अगर आप भी अपने घर में पेड़-पौधे लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले ये जानना जरूरी है कि किन पौधों से दूरी बनाना बेहतर होगा।

आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिन्हें भूलकर भी घर में नहीं लगाना चाहिए।

इन 6 पौधों को घर में कभी न लगाएं

1. कैक्टस (Cactus)

मॉडर्न और डेकोरेटिव दिखने वाले कैक्टस को घर में रखना वास्तु दोष की वजह बन सकता है। इसमें कांटे होते हैं जो नेगेटिव एनर्जी का संकेत माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये पौधा घर में तनाव, झगड़े और रिश्तों में खटास बढ़ा सकता है। अगर आपको कैक्टस बहुत पसंद है, तो इसे घर के बाहर या बालकनी में रखें, लेकिन मुख्य दरवाजे या ड्राइंग रूम में कभी न रखें।

2. तामसिक पौधे (Tamasik Plants)

ऐसे पौधे जो जहरीले होते हैं या जिनसे एलर्जी हो सकती है, उन्हें घर के अंदर रखने से बचना चाहिए। जैसे कि डायफेनबाकिया (Dieffenbachia) और ओलियेंडर (Oleander)। ये पौधे सुंदर दिखते हैं लेकिन इनमें मौजूद विषाक्त तत्व पालतू जानवरों और छोटे बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

3. बड़ा बरगद या पीपल का पौधा

बरगद और पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है, लेकिन इन्हें घर के भीतर या बहुत पास लगाना अशुभ माना जाता है। इन पेड़ों की जड़ें गहरी होती हैं जो घर की नींव को नुकसान पहुंचा सकती हैं। पीपल को मंदिर या सार्वजनिक स्थानों पर लगाना बेहतर माना जाता है।

4. मिल्क-सेप प्लांट्स (Milk Sap Plants)

ऐसे पौधे जिनसे सफेद रंग का द्रव (दूध जैसा पदार्थ) निकलता है, उन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए, जैसे कि यूफोर्बिया (Euphorbia)। ये पौधा दिखने में आकर्षक होता है, लेकिन इससे निकलने वाला दूध त्वचा पर जलन और आंखों में नुकसान कर सकता है।

5. सूखे या मुरझाए पौधे

अगर आपके घर में कोई पौधा सूख गया है या मुरझाया हुआ है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। सूखे पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता खराब करते हैं, बल्कि ये नकारात्मक एनर्जी को भी आकर्षित करते हैं। समय-समय पर पौधों की देखभाल करें और सूखे पत्तों को हटाते रहें।

6. बोंसाई (Bonsai)

बोंसाई पौधे देखने में जरूर मिनिएचर और सुंदर लगते हैं, लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार इन्हें घर में रखना ठीक नहीं है। इनकी ग्रोथ सीमित होती है और यै घर की आर्थिक प्रगति को भी रोक सकते हैं। माना जाता है कि जैसे बोंसाई की ग्रोथ सीमित रहती है, वैसे ही घर की तरक्की पर भी इसका असर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+